आरोपी शहजाद के जुर्म कबूलने के बाद भी उसका केस लड़ने के लिए दो वकील आपस में भिड़ गए। वकालतनामे पर शहजाद के हस्ताक्षर लेने से ठीक पहले कोर्ट में खूब ड्रामा हुआ।
नई दिल्ली। सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने रविवार को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में कबूल किया है कि वह उस रात सैफ अली खान के घर गया था और उसने सैफ पर हमला भी किया था। पुलिस को शहजाद के बांग्लादेशी नागरिक होने का शक है। उसे रविवार दोपहर बांद्रा में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी का केस लड़ने के लिए दो वकीलों ने आपस में लड़ाई कर ली, जिसके बाद जज ने उन्हें इसका उपाय बताया।
आरोपी शहजाद के जुर्म कबूलने के बाद भी उसका केस लड़ने के लिए दो वकील आपस में भिड़ गए। वकालतनामे पर शहजाद के हस्ताक्षर लेने से ठीक पहले कोर्ट में खूब ड्रामा हुआ। एक वकील धक्का-मुक्की करते हुए शहजाद के पास पहुंचा और वकालतनामे पर उसके हस्ताक्षर ले लिए, जिससे यह भ्रम पैदा हो गया कि हमलावर का केस कौन लड़ेगा। मजिस्ट्रेट ने दोनों वकीलों को शहजाद के लिए केस लड़ने का सुझाव दिया।
9 जनवरी की सीसीटीवी क्लिप से पुलिस को आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने में मदद मिली। फुटेज में आरोपी दादर और प्रभादेवी इलाकों में घूमता हुआ दिखाई दिया। शहजाद ने वर्ली में सेंचुरी मिल के पास एक स्टॉल से पराठे और पानी की बोतल खरीदी, जिसका पेमेंट उसने UPI के जरिए किया। यहां से पुलिस को उसका नंबर मिला और उसे ट्रेस किया गया। पता चला कि शहजाद एक श्रमिक शिविर के पास है। वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।
Also Read- Bigg Boss 18 का Winner बनने के बाद बदले करणवीर मेहरा के तेवर, क्यों बोले…
नहीं मिला गर्लफ्रेंड का साथ तो आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, शादी की खबर सुन…