गुवाहाटी, महाराष्ट्र की सियासी उठापटक के बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान भी काफी महत्त्व रखता है। आपको बता दें, इस समय शिवसेना के बागी विधायक असम के गुवाहाटी में अपना डेरा जमाए बैठे हैं। असम के भाजपा मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा का बागी विधायकों की मौजूदगी पर बड़ा बयान सामने आया है। मालूम हो कि असम इस समय राज्य में आई आज तक की सबसे भयानक बाढ़ का भी सामना कर रहा है। ऐसे में राजनीति भी तेज है इसी कारण राज्य के प्रमुख की प्रतिक्रिया काफी अहमियत रखती है।
गुवाहाटी में 200 होटल हैं और सभी में मेहमान हैं। अब असम में बाढ़ है तो क्या ये बोलकर मैं लोगों को होटल से भेज दूं? असम के लोग उनका बिल नहीं दे रहे हैं बल्कि उनसे पैसा ले रहे हैं…: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुवाहाटी pic.twitter.com/thGuHB6O2l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
भाजपा कर रही समर्थन?
गुवाहाटी में अपना डेरा जमाए सभी बागी विधायकों पर जब सीएम सरमा से सवाल पुछा गया तो उन्होंने इसका जवाब कुछ इस प्रकार दिया, “इसमें हमारा फायदा हो रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा उनका (शिवसेना के बागी विधायक) समर्थन करे या नहीं करे इसका मुझसे क्या लेना-देना। मैं तो बस इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर असम में कोई मेहमान आया है तो उसे सुरक्षा और सहुलियत मिलनी चाहिए। आपको बता दें, इस समय भाजपा शासित राज्य में बागी विधायकों का डेरा जमाना इस बात की ओर संकेत करता है कि कहीं न कहीं शिंदे गुट को भाजपा का समर्थन है। इसी कड़ी में अब सीएम हिमंत का ये बयान सामने आया है।
इसमें हमारा फायदा हो रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा उनका (शिवसेना के बागी विधायक) समर्थन करे या नहीं करे इसका मुझसे क्या लेना-देना। मैं तो बस इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर असम में कोई मेहमान आया है तो उसे सुरक्षा और सहुलियत मिलनी चाहिए: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुवाहाटी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
बाढ़ के बीच राजनीति पर क्या बोले सीएम?
असम इस समय बाढ़ का सामना भी कर रहा है. जहां अब तक इस बाढ़ में हजारों घर उजड़ चुके हैं और सैंकड़ों जानें भी चली गई हैं. इस समय में गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों की मौजूदगी पर सीएम ने कहा, “गुवाहाटी में 200 होटल हैं और सभी में मेहमान हैं। अब असम में बाढ़ है तो क्या ये बोलकर मैं लोगों को होटल से भेज दूं? असम के लोग उनका बिल नहीं दे रहे हैं बल्कि उनसे पैसा ले रहे हैं…”
India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें