रांची. झारखंड में रघुबर दास की बीजेपी को पटखनी देने वाले कांग्रेस-जेएमएम और राजद की गठबंधन सरकार के चेहरे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली है.
राज्यपाल द्रोपद्री मुर्मू ने सूबे के नए सीएम हेमंत सोरेन को शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन के साथ 3 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. हेमंत सोरेन इससे पहले साल 2013-14 में राज्य के मुख्यमंत्री और साल 2010 में डिप्टी सीएम रह चुके हैं.
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से विपक्षी दल के नेता राजधानी रांची पहुंचे. शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार विपक्ष नेता तेजस्वी यादव, शरद यादव, कनिमोझी समेत कई नेता मंच पर मौजूद रहे.
देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक,ट्विटरझारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता #हेमन्त_सोरेन ने रांची में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। pic.twitter.com/rNz7qqWQYI
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) December 29, 2019