Bihar Budget 2023: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, वित्तमंत्री विजय चौधरी बजट में कर सकते हैं बड़ा ऐलान

पटना। बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। विधानसभा में कल का बजट सत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से शुरु हुआ।

विधानमंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। बिहार सरकार द्वारा आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया जा रहा है। इसी के साथ ये महागठबंधन का पहला बजट पेश हो रहा है।

ऐसा था पिछले दो साल का बिहार बजट

वहीं अगर पिछले वित्त वर्ष के बजट की बात करें तो इसका आकार दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ और 19 लाख रुपए का था। वहीं इससे पहले ये 2021-22 में ये दो लाख 18 हजार 302 करोड़ और 70 लाख रुपए का था। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2021-22 के वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार द्वारा कुल 1.93 लाख करोड़ रुपए व्यय किया गया था। इस रकम का 1.59 लाख करोड़ यानी लगभग 82 फीसदी रुपए राजस्व व्यय में हुआ।

20 लाख नौकरी का हो सकता है बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि महागठबंधन की बिहार सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार में लगातार लाखों नौकरियों का वादा करते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने ये भी कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनने पर उनकी कलम से सबसे पहले युवाओं के लिए नौकरियां ही निकलेंगी। वहीं इसके अलावा हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने भी गांधी मैदान से 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। ऐसे में महागठबंधन सरकार के पहले बजट में नौकरी को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

Latest news