भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से लव जिहाद से जुड़े मामले का मास्टरमाइंड फरहान पुलिस की गिरफ्त में है। फरहान कॉलेज जाने वाली हिन्दू लड़कियों से गैंग बनाकर रेप करता था। उसकी गिरफ़्तारी के बाद से परिवार चुप थी। इसे लेकर सवाल उठ रहे थे। अब फरहान के पिता ने कहा है कि उन्हें अपने बेटे के घिनौने अपराध पर शर्म आ रही है। उन्हें पता नहीं था कि उनका बेटा ऐसा निकलेगा।
फरहान के पिता का कहना है कि उन्हें तो अब तक यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा इतना घटिया काम कर रहा था। वो तो उसे बहुत शरीफ लड़का समझते थे। पिता का कहना है कि वो लोग साधारण परिवार से हैं। खुद ड्राइविंग करते हैं। फरहान घर की महिलाओं की बहुत इज्जत करता था। वह अपनी बहन को बिना पर्दे के घर से निकलने नहीं देता था। उसे हमेशा चेहरा ढककर रहने को कहता था। वो किसी और की बेटी के साथ ये सब कर रहा था, इसका अंदाजा नहीं था।
आपको बता दें कि फरहान के फ़ोन से कई गंदे वीडियो मिले हैं। उसने कई हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस पूछताछ के दौरान फरहान ने स्वीकार कर लिया कि अगर उसको मालूम होता कि उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेगी तो वो सारी लड़कियों के वीडियोज को वायरल कर देता। एक पीड़िता ने बताया कि साल 2022 में वह सिर्फ 16 साल की थी जब फरहान ने पहली बार उसका रेप किया था। पढ़ने आने-जाने के दौरान फरहान से उसकी मुलाकात हुई और उसने बताया कि वह उसे पसंद करता है। शुरू में बच्ची ने मना कर दिया लेकिन बाद में वह मान गई। एक दिन फरहान लड़की को अपने रूम पर ले गया, वहाँ जाते ही उसने उसके कपड़े उतार दिए। लड़की ने मना किया तो उसे धमकी दी और उसका रेप किया।
भारत का एक और बड़ा एक्शन! पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद, होगा भारी नुकसान