दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो जारी कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं।
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के पास अब सिर्फ पंजाब में सरकार है। क्या अब केजरीवाल पंजाब के सीएम की कुर्सी संभालेंगे? क्या भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाएगा? ये वो सवाल हैं जो देश की सियासत में तेजी से जोर पकड़ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह मंगलवार को पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायकों के साथ केजरीवाल की बैठक है। आप संयोजक ने यह बैठक दिल्ली में बुलाई है। बीजेपी और कांग्रेस का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब भगवंत मान को सत्ता से हटाकर खुद पंजाब का सीएम बनने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच iTV नेटवर्क ने इस मुद्दे पर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…
1- बीजेपी-कांग्रेस का दावा दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, आपकी राय
CM बनेंगे केजरीवाल 20.00%
केजरीवाल ऐसा नहीं करेंगे 63.00%
विपक्ष का पॉलिटिकल स्टंट 16.00%
कह नहीं सकते 01.00%
2- पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा का दावा, आप के 30 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं, मायने क्या?
टूट जाएगी आप 24.00%
पंजाब में सत्ता परिवर्तन 37.00%
आप सरकार पर खतरा नहीं 32.00%
कह नहीं सकते 07.00%
3- AAP के विधायकों की टूट की खबरों के बीच क्या पंजाब में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं
हां 46.00%
नहीं 50.00%
कह नहीं सकते 04.00%
4- पंजाब के CM भगवंत मान ने दिल्ली में 12 सीटों पर प्रचार किया, सभी सीटें आप हारी, मान का क्या होगा?
CM की कुर्सी जाएगी 53.00%
एक मौका और मिलेगा 41.00%
कह नहीं सकते 06.00%
यह भी पढ़ें :-
आप हारी, दिल्ली के मेयर पर आपदा आई, पटपड़गंज के MLA रविंद्र नेगी दिये संकेत अब होगा खेला