देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली है। बुधवार यानी 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली है। बुधवार यानी 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस मौसम के सामान्य से 1.8 डिग्री ज़्यादा है। ऐसे में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। आइए जानते हैं मौसम में इस बदलाव और अचानक गर्मी से कितनी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? ऐसे में लोगों को क्या सावधानियां बरतने की ज़रूरत है?
डॉक्टर के अनुसार, तापमान में अचानक बदलाव सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। दरअसल, तापमान में अचानक बदलाव के कारण हमारा शरीर सामान्य तापमान बनाए नहीं रख पाता। इसके कारण सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, त्वचा में रूखापन, सांस लेने में दिक्कत और दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है। तापमान में अचानक बदलाव से बच्चे और बुजुर्ग बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में अचानक बढ़ी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है। मौसम गर्म होने के बावजूद ऊनी कपड़ों से परहेज न करें। दरअसल, गर्मी लगने पर लोग ऊनी कपड़े पहनना बंद कर देते हैं। ऐसे में मौसम का असर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा ऊनी कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे घबराहट की समस्या हो सकती है। ऐसे मौसम में आप हर्बल चाय पी सकते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसके अलावा योग और व्यायाम की मदद से शरीर को बदलते तापमान से होने वाले असर से बचाया जा सकता है।
बदलते तापमान से बचने के लिए शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में अदरक, तुलसी और हल्दी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, गर्म सूप, हर्बल चाय और मौसमी फल भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें :-
रिलीज से पहले ‘स्काई फोर्स’ ने छापे इतने नोट, अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया उड़ायेंगे गर्दा