चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की 70 में से 44 सीट बीजेपी जीत चुकी है और 4 पर लीड कर रही है. आम आदमी पार्टी के खाते में सिर्फ़ 22 सीटें आई हैं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली लेकिन कम से कम 17 सीटें ऐसी रहीं, जिन पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) को हराने में अहम भूमिका निभाई. '0' पर आउट होकर कांग्रेस ने बीजेपी को करवाया बल्ले-बल्ले....
नई दिल्ली : दिल्लीवालों ने आज अपना फैसला सुना दिया। पिछले 3 विधानसभा चुनावों में राजधानीवासियों ने जिस पार्टी को अपने दिल में बसाया था, उसे आज अपने दिल से निकल दिया। आज आम आदमी सत्ता से बहार हो गई है और’कमल’ खिल गया है. बेशक भाजपा ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन असली खेला 0 पर आउट होने वाली कांग्रेस ने किया है।
साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 53 प्रतिशत से ज़्यादा वोट मिले थे जबकि बीजेपी का वोट प्रतिशत 38.51% रहा। इस बार की बात करें तो ‘आप’ को 43.61% वोट मिले हैं जबकि बीजेपी 45.88% वोट शेयर के साथ पहले स्थान पर है। यह अंतर सिर्फ़ 2.27 प्रतिशत है, लेकिन दिल्ली की गद्दी पर बैठने के लिए यह अंतर काफी बड़ा है।
ये ढाई प्रतिशत वोट कहां गए? जवाब साफ़ है- कांग्रेस। हालांकि इस बार भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत 10 फीसदी से कम रहा, लेकिन इस बार वह खुद को ‘वोट कटवा’ पार्टी साबित करने में सफल रही। पिछली बार पहले और दूसरे स्थान वाली पार्टी के बीच अंतर बड़ा था। इसलिए किसी को इस बात की परवाह नहीं थी कि कांग्रेस को कितने वोट मिले। लेकिन इस बार मामला अलग है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को 6.39 फीसदी वोट मिले और जीत-हार का अंतर 2.27 फीसदी रहा।
अरविंद केजरीवाल तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। लगातार तीन बार नई दिल्ली सीट से जीते। लेकिन इस बार भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह ने उन्हें 4000 वोटों से हरा दिया। दिलचस्प बात यह रही कि तीसरे नंबर पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को 4500 से ज्यादा वोट मिले। इसी तरह आप के नंबर-2 मनीष सिसोदिया जंगपुरा से 675 वोटों से हार गए। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के फरहाद सूरी को 7000 से अधिक वोट मिले।
संगम विहार सीट पर भाजपा ने 344 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार को वहां 15863 वोट मिले।
राजिंदर नगर: भाजपा ने 1231 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को वहां 4015 वोट मिले। (दुर्गेश पाठक सीट)
त्रिलोकपुरी सीट पर भाजपा ने 392 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को वहां 6147 वोट मिले।
बादली: भाजपा ने 15163 वोटों जीत दर्ज की। कांग्रेस को वहां 41071वोट मिले।
मालवीय नगर: भाजपा ने 2131 वोटों से जीती बनाई। कांग्रेस को वहां 6770 वोट मिले। (सोमनाथ भारती सीट)
जंगपुरा: भाजपा ने 675 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को 7350 वोट मिले। (मनीष सिसोदिया सीट)
नई दिल्ली: भाजपा ने 4099 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को 4541 वोट मिले। (अरविंद केजरीवाल सीट)
ग्रेटर कैलाश: भाजपा 3039 से जीती। कांग्रेस को 6677 वोट मिले (सौरभ भारद्वाज सीट)
तिमारपुर: भाजपा 1168 से आगे। कांग्रेस को 8361 वोट मिले।
नांगलोई जाट: भाजपा 26251 से जीती। कांग्रेस को 32028 वोट मिले।
यह भी पढ़ें :-