• होम
  • राज्य
  • कांड करके भागे अमानतुल्लाह खान का दिमाग ठिकाने लगाएगी दिल्ली पुलिस, मारी रही ताबड़तोड़ रेड, कभी भी हो सकती है गिरफ़्तारी

कांड करके भागे अमानतुल्लाह खान का दिमाग ठिकाने लगाएगी दिल्ली पुलिस, मारी रही ताबड़तोड़ रेड, कभी भी हो सकती है गिरफ़्तारी

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आप विधायक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक आरोपी को भगाने में मदद की है। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। FIR के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हो गए हैं।

Amanatullah Khan
  • February 11, 2025 12:00 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आप विधायक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक आरोपी को भगाने में मदद की है। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। FIR के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हो गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस जॉईन्ट ऑपरेशन चला रही है।

कभी भी हो सकती है गिरफ़्तारी

जामिया नगर थाने समेत अन्य जगहों पर क्राइम ब्रांच की टीम रेड कर रही है। विधायक किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद हत्या का आरोपी शावेज भाग गया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे की टीम पर हमला हुआ है। लोग शावेज को कस्टडी से छुड़ा ले गए।

पुलिस पर कराया हमला

जामिया नगर इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम शावेज को पकड़ने गई थी। शावेज खान पर हत्या का मामला दर्ज था। कहा जा रहा है कि जब पुलिस पर हमला हुआ तो उस समय अमानतुल्लाह खान भी वहां मौजूद थे। उनकी मौजदूगी में पुलिस पर हमला हुआ और आरओई फरार हो गया। बता दें कि दिल्ली इलेक्शन के समय में अमानतुल्लाह खान के बेटे पर भी पुलिस के साथ मिसबिहेव करने का आरोप लगा था। पुलिस ने उसकी बुलेट बाइक जब्त कर ली थी। तब अमानतुल्लाह ने पुलिस को धमकाया था।

23 हजार से मनीष को हराया

आपको बता दें कि ओखला से अमानतुल्लाह खान 23 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। उन्होंने भाजपा उम्मदीवार मनीष चौधरी को हराया था। मनीष को 65304 वोट मिले थे जबकि अमानतुल्लाह को कुल 88943 वोट मिले। अमानतुल्लाह ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के हारने पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

 

प्रशासनिक असफलता मत कहिये! DGP प्रशांत बोले असाधारण संख्या में पहुंच गए हैं लोग पुलिस को हो रही बड़ी दिक्कत, झोंक दी है पूरी ताकत

 

महाकुंभ का महाजाम देखकर गुस्से से फट पड़े योगी, दो IPS अफसरों को दे डाली सस्पेंड करने की धमकी, महकमे में हड़कंप