Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • इन शहरों में बढ़ने वाली है ठंड, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

इन शहरों में बढ़ने वाली है ठंड, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में अगले दो दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में ठंडी हवाओं और कोहरे से स्थिति खराब हो रही है।

Advertisement
Cold is going to increase in these cities
  • December 14, 2024 10:44 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिसंबर के मध्य तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में अगले दो दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

कड़ाके की ठंड से बढ़ी परेशानी

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड की स्थिति गंभीर होने की संभावना है, जबकि पंजाब के कुछ हिस्सों में जमीन पर पाला गिरने का अलर्ट दिया गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है और 12 दिसंबर का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा, जब न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Cold Wave, Weather Update

घने कोहरे और ठंडी हवाओं का कहर

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में ठंडी हवाओं और कोहरे से स्थिति खराब हो रही है। दिन के समय हल्की धूप निकलती है, लेकिन शाम होते ही घना कोहरा छा जाता है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को भी पाले के कारण फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है।

दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान

देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 14 से 17 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही केरल, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को ठंड और कोहरे से बचने की सलाह दी है। साथ ही, मछुआरों को 14 से 17 दिसंबर के बीच समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

ये भी पढ़ें: 12 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद मां बनी राधिका आप्टे, बेटी संग शेयर की ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीर

Advertisement