Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • भोपाल में पीड़ित महिला से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज, जानिए पूरा मामला

भोपाल में पीड़ित महिला से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज, जानिए पूरा मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसे 118 टांके लगे। इस घटना के […]

Advertisement
  • June 12, 2022 4:49 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसे 118 टांके लगे। इस घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पीड़िता से मिलने पहुंचे।

 मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न केवल महिला के घर जाकर उससे मिले, बल्कि भाई की तरह वादा किया कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उसे बख्शेंगे नहीं। एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया। सरकार ही इलाज भी करवाएगी। 

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार घटना नौ जून को टीटी नगर इलाके में हुई। पीड़िता डॉक्टर के यहां हेल्पर का काम करती है। घटना वाले दिन महिला अपने पति के साथ किसी काम से बाजार गई थी। जब महिला का पति पानी लेने दुकान पर गया तो बाइक के पास खड़ी महिला के पास कुछ बदमाश आ गए और अभद्र टिप्पणी करने लगे।

कुछ देर तक महिला ने बदमाशों के इस व्यवहार को नजरअंदाज किया, लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ गई तो महिला ने गुस्से में एक बदमाश को थप्पड़ मार दिया। महिला और बदमाशों के बीच कहासुनी हो गई। बीच सड़क पर मारपीट होते देख काफी लोग जमा हो गए, लेकिन कुछ देर बाद बदमाश भाग खड़े हुए।

इस घटना के बाद महिला अपने पति के साथ बाइक पर बाजार से निकली थी कि उसका पीछा कर रहे एक बदमाश ने पीछे से ब्लेड से महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला की आंख के ऊपर माथे से लेकर कान तक गहरा घाव हो गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके चेहरे पर 118 टांके लगे। इस घटना में महिला की आंख में भी चोट आई है। 

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी साई कृष्णा ने कहा है कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि जांच जारी है और बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में महिला के पति ने कहा है कि पुलिस मामले को छुपा रही है और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े-

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें


Advertisement