Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत, सेना की गाड़ी पर किया आईईडी ब्लास्ट, 7 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत, सेना की गाड़ी पर किया आईईडी ब्लास्ट, 7 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ब्लास्ट हुआ है। हम हमले में 7 जवान शहीद  हो गए हैं। 

Advertisement
Chhattisgarh Blast
  • January 6, 2025 3:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को IED से निशाना बनाया है। नक्सलियों ने कुटरू रोड पर IED लगाया था। IED ब्लास्ट होने से 9 जवान शहीद हो गए हैं। 6 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जवानों की टीम एक ऑपरेशन से लौट रही थी। हमले की सूचना मिलते ही बस्तर आईजी सुंदरराज पी बीजापुर के लिए रवाना हो गए।

बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे रोड पर नक्सलियों ने यह हमला उस समय किया जब दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन करके लौट रही थी। दोपहर 2:15 बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया।

IG बस्तर का बयान

IG बस्तर पी. सुंदरराज के मुताबिक, बीजापुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा के आठ डीआरजी जवान और एक ड्राइवर समेत नौ जवान शहीद हो गए हैं। सुरक्षा बल दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में 3 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसमें 5 नक्सलियों के शव मिले और हमारा एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद जब हमारी टीम लौट रही थी तो बीजापुर के अंबेली इलाके में नक्सलियों ने आईईडी लगा दिया था, जिससे हमारे सुरक्षा बलों का एक वाहन टकरा गया। इसमें 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें:- जेल जाएंगी शेख हसीना! बांग्लादेश ने जारी किया दूसरा अरेस्ट वारंट

Advertisement