• होम
  • राज्य
  • होटल ले जाकर UPSC छात्रा से तीन दिन तक संबंध बनाता रहा आसिफ, फिर वहीं छोड़कर हो गया फरार, अब दे रहा गाली

होटल ले जाकर UPSC छात्रा से तीन दिन तक संबंध बनाता रहा आसिफ, फिर वहीं छोड़कर हो गया फरार, अब दे रहा गाली

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी में रहकर UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ मोहम्मद आफिस ने रेप किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

Mohammad Asif
  • March 7, 2025 11:29 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी में रहकर UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ मोहम्मद आफिस ने रेप किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुंबई का रहने वाला है। वो हुसैनगंज इलाके में एक होटल में युवती को लेकर गया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

हुसैनगंज इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता ने इस मामले को लेकर कहा कि आरोपी मो. आसिफ को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। वह मूलरूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है। आसिफ मुंबई कुर्ला ईस्ट में रहकर ऑन लाइन एजुकेशन कंपनी में नौकरी कर रहा था। वहीं लड़की लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी में लगी थी। पीड़िता का आरोप है कि आसिफ ने उसे शादी का झांसा दिया था।

3 दिन बाद हो गया फरार

पीड़िता आसिफ की बातों में आकर उसके पास आया। फिर उसे मिलने के लिए मुंबई बुलाया। लड़की उसके बातों में आ गई। लड़का लड़की को छोड़ने के बहाने से लखनऊ आया। वह हुसैनगंज इलाके में एक होटल में रुका , उसके साथ लड़की भी ठहरी। उसने उसका रेप किया और फिर शादी का वादा करके तीन दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। तीन दिन बाद लड़का उसे वहीं छोड़कर भाग गया। जब लड़की ने शादी की बात दोहराई तो गाली देने लगा।

 

चीन-अमेरिका के सामने कितना है भारत का रक्षा बजट, युद्ध हुआ तो ड्रैगन के आगे कितनी देर टिक पायेगी इंडियन आर्मी

औरंगजेब के पैरोकारों पढ़ो उसका आखिरी खत जिसमें उसने कबूला गुनाह, पापों का भारी बोझ लेकर जा रहा हूं!

2027 की जंग से पहले बड़ी गलती कर बैठे अखिलेश यादव, अब सपा फिर यूपी हारेगी?