• होम
  • राज्य
  • सत्ता में आते ही केजरीवाल को खून के आंसू रुलाने में जुट गई भाजपा, खेला अब ऐसा दांव जेल जायेगा ये बड़ा नेता

सत्ता में आते ही केजरीवाल को खून के आंसू रुलाने में जुट गई भाजपा, खेला अब ऐसा दांव जेल जायेगा ये बड़ा नेता

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी है। शुक्रवार, 14 फरवरी खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNS की धारा 218 के तहत कोर्ट में मामला चलाने के लिए अभियोजन की मंजूरी देने की मांग हुई है।

Satyendra Jain
  • February 14, 2025 2:21 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से मंत्री रह चुके सत्येंद्र कुमार जैन को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी है। शुक्रवार, 14 फरवरी खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNS की धारा 218 के तहत कोर्ट में मामला चलाने के लिए अभियोजन की मंजूरी देने की मांग हुई है।

2022 में ED ने किया था अरेस्ट

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ED से मिली सामग्री आधार पर सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला चलाने के लिए राष्ट्रपति से इजाजत मांगी है। सत्येंद्र जैन को साल 2022 में ED गिरफ्तार कर चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें अरेस्ट किया गया था। साल 2023 में सत्येंद्र जैन को मेडिकल बेस पर अंतरिम जमानत मिली थी।

चुनाव में मिली थी हार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़े थे। उन्हें भाजपा नेता करनैल सिंह ने हरा दिया था। सत्येंद्र जैन 2015 से 2023 तक केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे थे, इसके बाद भाजपा नेता से 20,998 वोटों से हार गए। करनैल सिंह को कुल 56,869 वोट प्राप्त हुए जबकि सत्येंद्र जैन को सिर्फ 35,871 वोट मिले। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल की जबकि 10 साल सत्ता में रहने वाली आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट कर रह गई।

 

लालू के दारूबाज नेता जी की रंगमिजाजी देखकर नीतीश के उड़े होश, भाजपा ने मचाया ऐसा हंगामा जोड़ने पड़ गए हाथ

महाकुंभ में फिर लगा महाजाम तो भड़क गए योगी, अफसरों से बोले उतरों सड़क पर सबको देना पड़ेगा जवाब

अचानक योगी को ये क्या हो गया? गुस्से में आकर तुरंत ले लिया ऐसा एक्शन यूपी में हड़कंप