Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां लुधियाना पश्चिम के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

Advertisement
gurpreet gogi bassi
  • January 11, 2025 7:24 am Asia/KolkataIST, Updated 7 days ago

नई दिल्ली। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां लुधियाना पश्चिम के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त जसकरण सिंह तेजा ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मृत अवस्था में डीएमसी अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

खून से लथपथ मिली लाश

तेजा ने बताया कि घटना देर रात करीब 12 बजे की है। पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल भी डीएमसीएच पहुंचे। आप जिला सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि विधायक दिन में नियमित कार्यक्रमों के बाद घुमार मंडी स्थित अपने घर लौटे थे। अंतिम क्षणों में वह अपने परिवार के साथ थे। गोगी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचीं तो देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें डीएमसीएच ले गए। डीएमसीएच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Also Read- पोर्न स्टार केस में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, सजा पाने वाले अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति बने

मां हीराबेन ने पीएम मोदी से आखिरी मुलाकात में क्या कहा था… पॉडकास्ट में किया खुलासा!


Advertisement