Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • चुनाव से पहले ही एक सीट हार गई आप, अवध ओझा नहीं लड़ पाएंगे चुनाव?

चुनाव से पहले ही एक सीट हार गई आप, अवध ओझा नहीं लड़ पाएंगे चुनाव?

पटपड़गंज से आप उम्मीवार अवध ओझा का चुनाव लड़ना मुश्किल हो रहा है। अवध ओझा को वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर नहीं हो पाया है।

Advertisement
Arvind Kejriwal Avadh Ojha
  • January 13, 2025 1:16 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव होने से पहले आम आदमी पार्टी एक सीट हारती दिख रही है। पटपड़गंज से आप उम्मीदवार अवध ओझा का चुनाव लड़ना मुश्किल हो रहा है। दरअसल अवध ओझा का वोटर आईडी ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर नहीं हो पाया है। अगर आप की इस समस्या का हल नहीं निकला तो आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग जाने की बात की है। उन्होंने पटपड़गंज से आप प्रत्याशी अवध ओझा का वोटर आईडी ट्रांसफर रोक दिए जाने का आरोप लगाया है।

जानबूझकर रोकने की कोशिश- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा ने दिल्ली में वोट ट्रांसफर के लिए आखिरी तारीख यानी 7 जनवरी को फॉर्म भर दिया था, लेकिन 24 घंटे के अंदर दिल्ली सीईओ ने अपना ऑर्डर बदल दिया और कहा कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 जनवरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवध ओझा को जानबूझकर रोकने की कोशिश की जा रही है। अब अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है, जिस पर अरविंद केजरीवाल आज दोपहर तीन बजे चीफ इलेक्शन कमिशन से मिलेंगे।

क्या है पूरा मामला

केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में दो अहम सवाल हैं। पाला अवध ओझा पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार हैं। उनका वोट पहले ग्रेटर नोएडा में दर्ज था। उन्होंने अपना वोट दिल्ली में दर्ज करवाने के लिए 26 दिसंबर 2024 को फॉर्म 6 भरा था। इस संबंध में उन्हें चुनाव आयोग से कोई जवाब नहीं मिला।

किसी ने उन्हें बताया कि चूंकि उनका वोट ग्रेटर नोएडा में दर्ज है, इसलिए उन्हें ग्रेटर नोएडा से अपना वोट दिल्ली में ट्रांसफर करवाने के लिए फॉर्म 6 की जगह 8 भरना होगा। उन्होंने 7 जनवरी 2025 को फॉर्म 8 भी भर दिया। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 जनवरी ही थी। चुनाव आयोग के मुताबिक आखिरी तारीख से दस दिन पहले तक फॉर्म 6,7 और 8 भर सकते हैं। उस हिसाब से उन्होंने आखिरी तारीख को फॉर्म भर दिया। लेकिन दिल्ली के सीईओ ने आदेश दिया लेकिन 24 घंटे के अंदर आदेश पलटते हुए कहा गया कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 जनवरी नहीं 6 जनवरी थी।

ये भी पढ़ेंः- युवक को प्यार में मिला धोखा, पहले डाला व्हाट्सऐप स्टेटस फिर कर लिया सुसाइड

महाराष्ट्र में चाइनीज मांझे ने ली एक और जान, स्कूटी पर घर जा रहे युवक का कटा गला, हालत नाजुक


Advertisement