Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फ़ाइनल फतह कर लिया है। पूरे भारत में जगह-जगह पर भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश के महू में यह जश्न लोगों पर भारी पड़ गया।
Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फ़ाइनल फतह कर लिया है। पूरे भारत में जगह-जगह पर भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश के महू में यह जश्न लोगों पर भारी पड़ गया। दरअसल उपद्रवियों ने रात भर ऐसा तांडव मचाया कि बवाल हो गया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक बड़ी संख्या में उपद्रवी सड़क पर जुट जाते हैं। भीड़ ने अपने चेहरे को कपड़ों से छिपाकर रखा था। जितने भी लोग दिख रहे हैं, उनके हाथ में डंडा है, वहीं दूसरे हाथ में पत्थर उठाकर वो जश्न की रैली में शामिल लोगों पर फेंक रहे हैं। तभी 4-6 लोग मार्केट के बाहर खड़ी बाइक-स्कूटी की तरफ बढ़ जाते हैं और उसे डंडों से तोड़ने लगते हैं। और भी लोग वहां पहुंच जाते हैं और वाहनों में आग लगा देते हैं। ये इतने पर ही नहीं रुकते बल्कि पास में खड़ी एक कार को तोड़कर उसे भी जला देते हैं।
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की महू घटना का CCTV फुटेज.#iccchampionstrophy2025 #ICCChampionsTrophy #indvsnzfinal #madhyapradeshnews #CrimeNews #CCTV #MhowViolence #InKhabar #LatestUpdate pic.twitter.com/OAi9MNrLzG
— InKhabar (@Inkhabar) March 10, 2025
घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा युवा बाइक पर सवार होकर युवा जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान वो भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी करने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया। मुस्लिम लोगों ने पीछे से कुछ लोगों को पकड़ लिया और पीटने लगे। आगे से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।