Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • गोलियों की आवाज से गूंजा मोकामा, अनंत सिंह पर 70 राउंड फायरिंग, सीधा सोनू-मोनू गैंग के इलाके में पहुंच गए थे बाहुबली

गोलियों की आवाज से गूंजा मोकामा, अनंत सिंह पर 70 राउंड फायरिंग, सीधा सोनू-मोनू गैंग के इलाके में पहुंच गए थे बाहुबली

मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह पर सोनू मोनू गैंग ने हमला किया था। इस हमले में पूर्व विधायक पर 70 राउंड गोलियां चलाई गईं।

Advertisement
Firing on Anant Singh
  • January 23, 2025 8:47 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। मोकामा में उन पर 70 राउंड फायरिंग की गई। मौके पर पांच थानों की पुलिस पहुंच गई है। इस हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दरअसल, नौरंगा जलालपुर गांव में सोनू-मोनू गैंग ने एक घर में ताला जड़ दिया था। इसको लेकर पूर्व विधायक अनंत सिंह गांव पहुंचे थे। फिलहाल गांव में काफी तनाव है। मामले में देर रात 3 केस दर्ज किए गए हैं।

सीधा घर पहुंच गए अनंत सिंह

सोनू-मोनू ने अपने मैनेजर पर गबन का आरोप लगाया था और घर में ताला जड़ दिया था सोनू-मोनू का ईंट भट्ठा का कारोबार है। इसका मैनेजर हेमजा गांव का मुकेश है। सोनू-मोनू ने मुकेश पर 65 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सोनू-मोनू ने मुकेश के घर पर ताला लगा दिया। मुकेश ने इसकी शिकायत अनंत सिंह से की। अनंत ने पहले सोनू-मोनू से बात की, लेकिन इसके बाद भी ताला नहीं खोला गया। बाद में मुकेश ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने ताला खुलवाया।ताला खुलने के बाद अनंत सिंह सबसे पहले मुकेश के घर गए। वहां सोनू-मोनू भी थे। वहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। बाद में सभी चले गए।

दनादन चलीं गोलियां

थोड़ी देर बाद अनंत और उनके समर्थक 10 गाड़ियों में सवार होकर सोनू-मोनू के घर पहुंचे और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इसके बाद अनंत अपने समर्थकों के साथ वहां से छह किलोमीटर दूर हाथीदह चले गए। वहां से अनंत सिंह फिर नौरंगा स्थित सोनू-मोनू के घर पहुंचे। इसके बाद दोनों के बीच फिर फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच लगातार हुई फायरिंग में एके-47 से भी गोलियां चलीं। हालांकि पुलिस फिलहाल फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।

Also Read- एक इशारे ने बढ़ाई मस्क की मुश्किलें, अमेरिका से इटली तक लटकाए गए ट्रंप के चहेते के पुतले

Tags

bihar news

Advertisement