उत्तर प्रदेश के बिल्हौर में 5वीं के छात्र के साथ हुए कुकर्म और हत्या मामले ने सनसनी फैला दी है। आरोपी नजर अली और अजहर ने अपने ही समुदाय के बच्चे के साथ पहले घिनौना काम किया और उसके बाद उसे मारकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने नजर अली को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अजहर अभी भी फरार है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिल्हौर में 5वीं के छात्र के साथ हुए कुकर्म और हत्या मामले ने सनसनी फैला दी है। आरोपी नजर अली और अजहर ने अपने ही समुदाय के बच्चे के साथ पहले कुकर्म किया और मारकर बॉडी कुएं में फेंक दी। पुलिस ने नजर अली को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अजहर अभी भी फरार है। हत्या का कारण जो सामने आया है, उससे सब चौंक गए हैं।
आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसकी पत्नी रोजा रख रही है। इस वजह से संबंध नहीं बनाने देती। इसलिए उसने छोटे बच्चे को किडनैप कर लिया था। शुक्रवार को गांव में बच्चे का जनाजा निकला। पूरे गाँव के लोग उसके साथ कब्रिस्तान गए। जहां बच्चे को सुपुर्द -ए-ख़ाक किया गया। शुक्रवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिवार वालों को सौंपा गया था। पूरे गाँव की आँखे नम थी। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।
हुसैनी और अजहर बच्चे को पहले से जानते थे। उन्होंने उसे बुलाया और फिर गाँव से आधा किलोमीटर दूर ले गए। वहां ले जाकर किशोर को रस्सी से बाँध दिया और दोनों ने मिलकर उसका रेप किया। बच्चा चीख रहा था तो उसके मुँह में कपड़ा ठूंस दिया। किशोर की हालत बिगड़ गई और कुछ देश में वह बेहोश हो गया। रेप के बाद दोनों ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। सरिया लेकर उसके पेट में 42 बार घोंपा। फिर उसके शव को कुंए में फेंक दिया। मृतक किशोर गाँव के प्रॉपर्टी डीलर का बेटा है। वह 5वीं क्लास में पढ़ता था। बच्चा मुस्लिम समुदाय से ही है।