WTC Points Table 2025-27: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हरा दिया है. यह पिछले 23 सालों में श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की पहली टेस्ट जीत है. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को बड़ी शिकस्त की, जिसके बाद दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म किया. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है. दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने से श्रीलंका और वेस्टइंडीज दोनों टीमें को प्वाइंट्स मिले हैं.
हालांकि इसके बावजूद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी पहले नंबर पर अपना कब्जा जमाए हुए है, जबकि भारतीय टीम की हालत थोड़ी खराब है. जानें किस नंबर पर कौन सी टीम…
बांग्लादेश से भी खराब हालत में भारत!
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम की स्थिति अच्छी नहीं है. भारतीय टीम इस टेबल में 5वें नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश चौथे नंबर पर मौजूद है. अगर भारत को अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है, तो टॉप-2 में पहुंचना होगा. बता दें कि भारतीय टीम ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें 4 जीत मिली है. इसके अलावा 4 मुकाबले भारत ने गंवाए हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है.
भारतीय टीम के खाते में 52 प्वाइंट्स हैं, जबकि जीत का प्रतिशत 48.15 है. वहीं, चौथे नंबर पर मौजूद बांग्लादेश ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 2 जीत, एक हार और एक ड्रॉ मिली है. फिलहाल बांग्लादेश के खाते में 28 प्वाइंट्स हैं, जबकि उनकी जीत का प्रतिशत 58.33 है. यहां देखें पूरी प्वाइंट्स टेबल…
🚨 WTC POINTS TABLE AFTER WI vs SL TEST SERIES 🏆
– Waiting for Gill & Gambhir turn things around from August. pic.twitter.com/EOAaYMVbRk
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 8, 2026
ये भी पढ़ें: ICC T20I Rankings: टॉप-100 में लौटे श्रेयस अय्यर, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी मचाई धूम, देखें ताजा रैंकिंग
टॉप-2 में इन 2 टीमों का दबदबा
WTC 2025-27 के प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने टॉप-2 में अपनी जगह बनाई हुई है. ऑस्ट्रेलिया इस साइकिल में पहले स्थान पर मौजूद है. कंगारू टीम ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैच अपने नाम किए हैं. ऑस्ट्रेलिया की जीत प्रतिशत 87.5 है, जिसके चलते वह पहले नंबर पर मौजूद हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जिनका जीत प्रतिशत 75 का है.
इसके अलावा तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड मौजूद है, जिन्होंने 6 मैचों में 4 मुकाबले जीते हैं. न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 72 है. इसके बांग्लादेश 58.33 की जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि भारतीय टीम 48.15 फीसदी जीत के साथ 5वें स्थान पर काबिज है.
इन टीमों की हालत खस्ता
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करने के बाद श्रीलंका को थोड़ा फायदा हुआ है. हालांकि अभी भी वे 41.67 प्रतिशत जीत के साथ छठे पायदान पर हैं. इसके अलावा इंग्लैंड की टीम 13 मैच में 4 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ के साथ 7वें पायदान पर है. इंग्लैंड का जीत प्रतिशत सिर्फ 24.36 का है. वहीं, वेस्टइंडीज (16.67 जीत प्रतिशत) और पाकिस्तान (8.33) सबसे नीचे मौजूद हैं.