Cricketers Who Were Murdered: क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले स्टार खिलाड़ियों को फैंस किसी सेलिब्रिटी की तरह प्यार और सम्मान देते हैं. इन खिलाड़ियों ने मैदान पर कई बड़े रिकॉर्ड्स और कीर्तिमान बनाए. हालांकि कुछ खिलाड़ियों की पॉपुलैरिटी उनकी मौत का कारण बन गई. हम बात कर रहे हैं क्रिकेट इतिहास के उन खिलाड़ियों की, जिनकी रहस्यमयी तरीके से हत्या कर दी गई. जानें कौन हैं वो क्रिकेटर…
बॉब वूल्मर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के पूर्व कोच बॉब वूल्मर का है. साल 2007 में विश्व कप के दौरान बॉब वूल्मर की जमैका के एक होटल में उनके कमरे में रहस्यमयी मौत हो गई. इस घटना के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई. लंबे समय तक चली जांच के बावजूद आज तक उनकी मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है. हालांकि जमैका पुलिस का कहना है कि बॉव वूल्मर की मौत नेचुरल कारणों से हुई है.
मोहम्मद राहतुल्लाह
पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर मोहम्मद राहतुल्लाह भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वह पाकिस्तान के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके थे और माना जा रहा है कि वे जल्द ही पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए डेब्यू करेंगे. हालांकि उनकी कामयाबी शायद कुछ लोगों को पसंद नहीं आई. इसी वजह से सिर्फ 18 साल की उम्र में किसी ने उन्हें जान से मार दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन फिर कभी नहीं लौटे.
नोमान हबीब
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर नोमान हबीब साल 2011 में मृत पाए गए थे. नोमान हबीब घरेलू क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते थे, लेकिन काफी कम उम्र में ही उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पडा.
कुंतल चंद्र
बांग्लादेश के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर कुंतल चंद्र की भी सिर्फ 28 साल की उम्र में मौत हो गई है. ढाका के बाहरी इलाके से पुलिस ने उनका शव बरामद किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुंतल चंद्र की मौत गला घोंटने से हुई थी. बता दें कि कुंतल चंद्र साल 2000 खेले गए अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने चटगांव डिवीजन और सिलहट डिवीजन के लिए 3 फर्स्ट क्लास मैच खेले, लेकिन ढाका क्लब क्रिकेट में रेगुलर रहे थे.
लुई वोर्स्टर
साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर लुई वोर्स्टर को साल 2012 में डाकुओं ने गोली मार दी थी. इस घटना के बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक का माहौल फैल गया गया था. लुई वोर्स्टर ने अपने करियर के दौरान 96 फर्स्ट क्लास और 96 लिस्ट-ए मैच खेले थे.