Riyan Parag: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, बीते मंगलवाल, 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रियान को ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वैपिंग करते हुए देखा गया है. अब इस मामले में सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजस्थान के कप्तान को बैन किया जाएगा या फिर उन्हें जेल जाना होगा.
रियान पराग को जाना होगा जेल
दरअसल, जेल और बैन की इसलिए बात की जा रही है क्योंकि, भारत में 2019 से ई-सिगरेट बैन है. The Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 के मुताबिक, इसका प्रयोग करना या फिर बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके लिए भारतीय कानून में सजा का प्रावधान है. अगर कोई व्यक्ति पहली बार इसका उल्लंघन करता है तो उसे एक साल की सजा और एक लाख रुपये तक का फाइन देना होगा. इसके बाद अगर वह अपराध करना जारी रखता है, तो उसे 3 साल की जेल और फिर 5 लाख का जुर्माना देना होगा.
What’s happening in the ipl ?#PBKS#RR@IPL @BCCI
Riyan parag is using vape 😱😱😱😓 pic.twitter.com/xVXhb0LKZW— Vansh Goyal (@vanshgoyal0674) April 28, 2026
आईपीएल का नियम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम में तंबाकू से जुड़ी सभी चीजों पर बैन लगाया है. लिहाजा, ड्रेसिंग रूम में वैपिंग भी एक जुर्म के अंतर्गत आता है. ऐसे में बीसीसीआई भी किसी खिलाडी या फिर सपोर्ट स्टाफ पर इसके लिए जुर्माना लगा सकती है.
पुष्टि होना बाकी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठकर वैपिंग कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. वीडियो असली है या फिर किसी तरह से बनाया गया है. इस मामले पर आईपीएल और बीसीसीआई की तरफ से पुष्टि होना बाकी है.