Home > क्रिकेट > 43 की उम्र में नहीं की शादी, भारतीय क्रिकेटर को 7 फेरे लेने से क्यों लगता है डर, सिंगल रहना है पसंद

43 की उम्र में नहीं की शादी, भारतीय क्रिकेटर को 7 फेरे लेने से क्यों लगता है डर, सिंगल रहना है पसंद

Why Mithali Raj is Still Single: भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज (43 साल) ने अब तक शादी नहीं की है और इसका कारण क्रिकेट के लिए उनका समर्पण और अपने प्रोफेशनल जीवन से समझौता न करने का फैसला है.

By: Satyam Senger | Published: May 5, 2026 4:39:06 PM IST



भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज (43 साल) ने अब तक शादी नहीं की है और इसका कारण क्रिकेट के लिए उनका समर्पण और अपने प्रोफेशनल जीवन से समझौता न करने का फैसला है. मिताली ने कई बार खुलकर कहा है कि उनका यह निर्णय शादी के डर की वजह से नहीं, बल्कि अपने करियर को बचाए रखने की सोच के कारण है. अपने शानदार क्रिकेट करियर के दौरान, खासकर भारतीय महिला टीम की कप्तानी करते समय, मिताली के लिए क्रिकेट हमेशा पहली प्राथमिकता रहा.
उन्होंने बताया कि कई रिश्तों के दौरान उनसे यह अपेक्षा की गई कि शादी के बाद वह क्रिकेट छोड़ दें और परिवार और बच्चों पर ध्यान दें. मिताली के लिए यह शर्त स्वीकार करना संभव नहीं था, क्योंकि उनके और उनके माता-पिता ने उनके क्रिकेट करियर के लिए बहुत त्याग किए थे. मिताली ने कुछ असहज अनुभवों को याद करते हुए बताया कि कई संभावित दूल्हों ने साफ कहा था कि शादी के बाद उन्हें क्रिकेट छोड़ना होगा. एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे पूछा था कि क्या वह क्रिकेट खेलने के बजाय उसकी मां की देखभाल को प्राथमिकता देंगी. यह सवाल उन्हें बेहद अपमानजनक लगा और इसी ने उनके फैसले को और मजबूत कर दिया.

मिताली ने हमेशा कहा है कि वह शादी के खिलाफ नहीं थीं, लेकिन वह ऐसे रिश्ते के खिलाफ थीं जिसमें एक महिला से उसकी पहचान और उसका जुनून छोड़ने की उम्मीद की जाए. उनका मानना था कि यदि उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिलता जो उनके करियर का सम्मान करता और उनका समर्थन करता, तो वह शादी के लिए तैयार होतीं.

हाल के सालों में मिताली ने खुद को “हैप्पिली सिंगल” बताते हुए कहा है कि अब शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है. उनका यह नजरिया कई लोगों, खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणा बना है. महिला क्रिकेट के इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में शामिल मिताली राज का यह फैसला दिखाता है कि उन्होंने सामाजिक दबाव से ऊपर उठकर अपने सपनों और आत्मसम्मान को चुना और साबित किया कि सफलता पाने के लिए व्यक्तिगत समझौता जरूरी नहीं होता.

Tags:
Advertisement