Home > क्रिकेट > कौन हैं शशांक सिंह? IPS पिता संग कुक की पिटाई का आरोप, प्रीति जिंटा से है खास रिश्ता!

कौन हैं शशांक सिंह? IPS पिता संग कुक की पिटाई का आरोप, प्रीति जिंटा से है खास रिश्ता!

Who Is Shashank Singh: आईपीएल स्टार शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ भोपाल में अपने रसोइए से मारपीट और अवैध तरीके से बंधक बनाने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जानें कौन हैं शशांक सिंह...

By: Ankush Upadhayay | Published: June 30, 2026 11:25:07 AM IST



Who Is Shashank Singh: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह बड़े विवाद में फंस गए गए हैं. शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) शैलेश सिंह पर घर में काम करने वाले कुक (रसोइया) से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है. इसको लेकर शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ भोपाल में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.

यह घटना भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के मेंदोरी गांव की है. शशांक सिंह ने अपने बंगले में रीवा जिले के रहने वाले 31 साल के रसोइए विपेंद्र सिंह तोमर को खाना बनाने के लिए रखा था. पीड़ित विपेंद्र सिंह तोमर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

कौन हैं शशांक सिंह?

34 साल के शशांक सिंह भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. वह आईपीएल में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की ओर से खेलते हैं. IPL 2024 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को गलती से 20 लाख रुपये में खरीद लिया था. उस सीजन शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने 5.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया. शशांक सिंह लगातार अपने शानदार प्रदर्शन के चलते पंजाब किंग्स के अहम खिलाड़ी बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: शादी से पहले किसके साथ रिलेशनशिप में थी प्रीति जिंटा? IPL से था बड़ा कनेक्शन, पुलिस केस क्यों किया था

कौन हैं शशांक सिंह के पिता?

शशांक सिंह के पिता का नाम शैलेश सिंह हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (Special DG) हैं. पीड़ित रसोइया विपेंद्र ने शशांक सिंह के साथ ही उनके पिता को भी आरोपी बनाया है. यहां क्लिक कर पढ़ें क्या है पूरा मामला…

शशांक सिंह का प्रीति जिंटा से कनेक्शन

आईपीएल स्टार शशांक सिंह का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) से भी खास कनेक्शन है. दरअसल, प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की मालकिन है और शशांक सिंह उनकी टीम के लिए खेलते हैं. ऐसे में आईपीएल मैच के बाद अक्सर शशांक सिंह अपनी टीम की मालकिन प्रीति जिंटा से बातचीत करते दिखाई देते हैं. प्रीति जिंटा भी शशांक सिंह को खूब सपोर्ट करती हैं.

Advertisement