Home > क्रिकेट > पार्टी में मिली धमकी, अगले दिन बाउंसर मारकर फाड़ दिया सिर, खत्म हो गया था भारतीय कप्तान का करियर

पार्टी में मिली धमकी, अगले दिन बाउंसर मारकर फाड़ दिया सिर, खत्म हो गया था भारतीय कप्तान का करियर

Cricketer Nari Contractor: भारत के पूर्व कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर अपना निडर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. साल 1962 में वेस्टइंडीज में एक टेस्ट मैच के दौरान घातक बाउंसर ने उनका करियर खत्म कर दिया. पढ़ें पूरी स्टोरी...

By: Ankush Upadhayay | Published: May 18, 2026 6:54:16 PM IST



Bouncer Ended Nari Contractor Cricketer: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को इंजरी का खतरा हमेशा बना रहता है. खासकर टेस्ट क्रिकेट में जब तेज गेंदबाजी अटैक से बल्लेबाजों का सामना होता है, तो चोट लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. क्रिकेट इतिहास में बहुत से ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनका करियर इंजरी की वजह से खत्म हो गया. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर का नाम भी शामिल है.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नारी कॉन्ट्रैक्टर का करियर एक घातक बाउंसर की वजह से खत्म हो गया था. यह घटना साल 1962 में हुई थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज चार्ली ग्रिफिथ ने एक खतरनाक बाउंसर डाली, जो नारी कॉन्ट्रैक्टर के सिर पर लगी. इस घातक बाउंसर की वजह से नारी कॉन्ट्रैक्टर का सिर फट गया. उन्हें तुरंत मैदान से बाहर अस्पताल ले जाया जाना पड़ा.

6 दिन ICU में बीता

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज चार्ली ग्रिफिथ की घातक बाउंसर नारी कॉन्ट्रैक्टर के सिर के पिछले हिस्से पर लगी थी. इससे नारी कॉन्ट्रैक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके कान और नाक से काफी ज्यादा खून निकल चुका था. नारी कॉन्ट्रैक्टर 6 दिनों तक बेहोशी की हालत में अस्पताल में ही रहे. उनके शरीर से काफी खून बह गया था. ऐसे में भारत के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने उन्हें अपना खून दान किया. इसकी मदद से डॉक्टरों ने नारी कॉन्ट्रैक्टर की जान बचाई. उनके सिर की सर्जरी की गई और ऑपरेशन करके सिर में प्लेट डाली गई. इस हादसे के बाद नारी कॉन्ट्रैक्टर फिर कभी मैदान पर वापसी नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें: जब ऑटो से निकले ‘विराट-रोहित और धोनी…’, फैंस में खुशी की लहर, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

कॉकटेल पार्टी में मिली थी धमकी

भारतीय कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर को मैच से पहले ही धमकी मिली थी. दरअसल, भारतीय टीम शुरुआत 2 टेस्ट मैच हारकर बारबाडोस पहुंची थी. मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों की कॉकटेल पार्टी में मुलाकात हुई. वहां पर वेस्टइंडीज के कप्तान फ्रैंक वॉरेल ने भारतीय कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर को साफ तौर पर धमकाया था. टीम इंडिया उस समय इंजरी से जूझ रही थी. इस बीच वेस्टइंडीज के कप्तान ने धमकी दी थी कि हिट होने से अच्छा होगा कि आउट हो जाओ. इतना ही नहीं, फ्रैंक वॉरेल ने चार्ली ग्रिफिथ से सावधान रहने के लिए भी कहा था. आखिरकार अगले दिन वही हुआ, जिसका डर था. एक खतरनाक बाउंसर ने नारी कॉन्ट्रैक्टर का करियर हमेशा के लिए खत्म कर दिया.

नारी कॉन्ट्रैक्टर का करियर

पूर्व भारतीय कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर ने साल 1955 से लेकर 1962 तक 31 टेस्ट मैच खेले. इसमें कॉन्ट्रैक्टर ने 52 पारियों में 1 शतक और 11 अर्धशतक की मदद 1,611 रन बनाए. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नारी कॉन्ट्रैक्टर ने 22 शतक की मदद से 8,611 रन बनाए थे. नारी कॉन्ट्रैक्टर को साल 2007 में सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.

Tags:
Advertisement