Home > खेल > विराट कोहली पर चढ़ा जॉन सीना का खुमार! 38 की उम्र में नहीं छूटा बचपना, फिलिप्स-मिचेल को चिढ़ाया, VIDEO

विराट कोहली पर चढ़ा जॉन सीना का खुमार! 38 की उम्र में नहीं छूटा बचपना, फिलिप्स-मिचेल को चिढ़ाया, VIDEO

Virat Kohli John Cena: विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दिए. उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती की और फिर कीवी बल्लेबाजों को भी चिढ़ाया. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल को चिढ़ाते दिखाई दे रहे हैं.

By: Ankush Upadhayay | Published: November 5, 2026 3:00:33 PM IST



Virat Kohli John Cena: विराट कोहली एक समय पर दुनिया के सबसे आक्रामक क्रिकेटर्स में गिने जाते थे. जब भी विराट कोहली मैदान पर होते थे, तो विपक्षी टीम में डर का माहौल बना रहता था. विपक्षी टीम के खिलाड़ी विराट कोहली से उलझने से बचते थे, लेकिन अब विराट कोहली का स्वभाव एकदम बदल गया है. विराट कोहली अब पहले की तरह मैदान पर आक्रामकता नहीं दिखाते हैं. हालांकि उनकी बल्लेबाजी की धार कम नहीं हुई है, बल्कि वो पहले से ज्यादा खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं. आज भी उन्हें आउट करने में दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं, मगर अब वो मजाकिया अंदाज में रहते हैं.

खासकर भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान विराट कोहली अलग ही मूड में दिखाई देते हैं. वह साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ विपक्षी टीम के प्लेयर्स से भी हंसी मजाक और मस्ती करते रहते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में भी ऐसा ही देखने को मिला. विराट कोहली इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को बच्चों की तरह चिढ़ाते हुए दिखाई दिए.

कोहली ने फिलिप्स-मिचेल को चिढ़ाया

दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली WWE के दिग्गज जॉन सीना (John Cena) के अंदाज में ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के सामने जाकर उन्हें चिढ़ाते दिखाई दे रहे हैं. उस समय स्टेडियम में जॉन सीना का You Can’t See Me का म्यूजिक बज रहा था. इस दौरान ग्लेन फिलिप्स बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतर रहे थे. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स मैदान पर कुछ बातचीत कर रहे थे.

इसी दौरान पिच की दूसरी तरफ खड़े विराट कोहली जॉन सीना के अंदाज में हाथ से चेहरा छिपाते हुए चिढ़ाया. हालांकि कीवी बल्लेबाजों ने इस पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया. फैंस विराट कोहली के इस शरारती अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. देखें वीडियो…

मैच में क्या-क्या हुआ?

मैच की बात करें, तो भारतीय टीम ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत को 32 ओवर में 143 रन का टारगेट मिला था. विराट कोहली के 51 गेंद पर 74 रनों की पारी के दम पर भारत ने इस टारगेट को आसानी से चेज कर लिया. कोहली के अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 37 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो अर्शदीप सिंह से 4 विकेट चटकाए, जबकि गूरनूर बरार को 3 विकेट मिले. इसके अलावा अंशुल कंबोज ने भी इस धारदार गेंदबाजी से 2 विकेट हासिल किए. इसके दम पर भारतीय टीम ने आसानी से इस मैच को जीत लिया.

Advertisement