Home > क्रिकेट > IPL में सबसे ज्यादा Player of the Match जीतने वाला भारतीय कौन? जानें टॉप पर किसका नाम?

IPL में सबसे ज्यादा Player of the Match जीतने वाला भारतीय कौन? जानें टॉप पर किसका नाम?

IPL 2026 POTM: फाइनल में मिला POTM अवॉर्ड विराट कोहली के आईपीएल करियर का 22वां प्लेयर ऑफ द मैच सम्मान था.

By: Shubahm Srivastava | Published: June 3, 2026 6:11:10 PM IST



Virat Kohli 22 POTM Awards: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें बड़े मुकाबलों का खिलाड़ी क्यों कहा जाता है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) के फाइनल में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) चुना गया.

रोहित शर्मा को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

फाइनल में मिला POTM अवॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) के आईपीएल करियर का 22वां प्लेयर ऑफ द मैच सम्मान था. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार POTM जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं.

भारतीय खिलाड़ियों की POTM सूची में शीर्ष पर कोहली

सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में अब विराट कोहली पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे, महेंद्र सिंह धोनी तीसरे स्थान पर हैं. वहीं रविंद्र जडेजा और केएल राहुल संयुक्त रूप से चौथे-पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. यह उपलब्धि कोहली की लंबे समय से चली आ रही निरंतरता और मैच विजेता प्रदर्शन को दर्शाती है.

ओवरऑल सूची में भी दूसरे स्थान पर पहुंचे

अगर भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को मिलाकर आईपीएल इतिहास की बात करें तो विराट कोहली अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस सूची में केवल एबी डी विलियर्स  (AB de Villiers) उनसे आगे हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 25 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था. कोहली ने इस रिकॉर्ड के और करीब पहुंचकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

RCB ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए. टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 50 और निशांत सिंधु ने 20 रन का योगदान दिया. जवाब में RCB ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत के केंद्र में विराट कोहली रहे, जिनकी शानदार पारी ने टीम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

Sairaj Bahutule: सचिन-गांगुली के साथ खेल चुके इस दिग्गज की टीम इंडिया में एंट्री, बॉलिंग कोच की मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Advertisement