Home > खेल > Vinesh Phogat: विनेश फोगाट की बढ़ी मुश्किलें, एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, WFI ने बंद किए रास्ते!

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट की बढ़ी मुश्किलें, एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, WFI ने बंद किए रास्ते!

Vinesh Phogat Asian Games 2026: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अब भारतीय कुश्ती महासंघ का सर्कुलर उनके सपने के बीच में आ रहा है. WFI की शर्तों के अनुसार, विनेश फोगाट साल 2026 के एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 7, 2026 2:27:55 PM IST



Vinesh Phogat Asian Games 2026: पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण प्रतियोगिता से चूकने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. इस बार भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) उनके सपनों के बीच में आ गया है. दरअसल, WFI ने एशियन गेम्स के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का एलान किया है. इसके तहत विनेश फोगाट इस साल होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. इसका मतलब है कि इस साल उनके एशियन गेम्स खेलने का सपना टूट जाएगा.

दरअसल, WFI ने एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया बताया है, जिसमें विनेश फोगाट फिट नहीं बैठती हैं. WFI के सर्कुलर के अनुसार, इस साल एशियन गेम्स में सिर्फ वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने पिछले साल राष्ट्रीय रेसलिंग चैंपियनशिप और 2026 में फेडरेशन कप में भाग लेकर मेडल जीता हो. कुश्ती महासंघ के अनुसार, कि महिलाओं के लिए एशियन गेम्स के ट्रायल्स 30 मई को नई दिल्ली में होंगे, जबकि पुरुषों के लिए एक दिन बाद लखनऊ में फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग के ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे.

विनेश फोगाट नहीं खेल पाएंगी एशियन गेम्स

विनेश फोगाट पिछले साल महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) मातृत्व अवकाश पर रही थीं. उन्होंने पिछले साल जुलाई में बेटे को जन्म दिया था. इसके चलते वह राष्ट्रीय रेसलिंग चैंपियनशिप और 2026 में फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं ले पाई थीं. अब WFI के शर्तों के अनुसार, विनेश फोगाट इस साल के एशियन गेम्स में नहीं खेल पाएंगी.

बता दें कि इस साल का राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 10 से 12 मई तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित होने वाला है. विनेश फोगाट करीब 20 महीनों बाद इस टूर्नामेंट के जरिए मैट पर वापसी करने वाली थी. हालांकि अब उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है.

ये भी पढ़ें: ‘गब्बर’ ने सोफी शाइन से दूसरी बार रचाई शादी, गुरुग्राम में कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, Video वायरल

पेरिस ओलंपिक में भी लगा था झटका

विनेश फोगाट भारतीय की फेमस महिला पहलवान हैं. उन्होंने साल 2018 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था. साल 2024 के पेरिस ओलंपिक में भी विनेश फोगाट ने फाइनल में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन आखिरी समय पर उन्हें निराशा मिली थी. 50 किलोग्राम कैटेगरी में फाइनल की सुबह विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया.

इसके चलते विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके चलते वह ओलंपिक में मेडल जीतने से चूक गई थीं. इसके बाद विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया था. हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया और साल 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में खेलने की इच्छा जताई. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विनेश फोगाट 2028 ओलंपिक के लिए रास्ता कैसे बनाती हैं.

Advertisement