Home > खेल > RCB vs KKR: कोलकाता की बढ़ी मुश्किलें… सबसे बड़ा मैच विनर चोटिल, अब क्या करेंगे कप्तान रहाणे?

RCB vs KKR: कोलकाता की बढ़ी मुश्किलें… सबसे बड़ा मैच विनर चोटिल, अब क्या करेंगे कप्तान रहाणे?

Varun Chakravarthy Injury Update: केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कोच ने बताया कि मेडकिल टीम लगातार वरुण चक्रवर्ती पर निगरानी बनाए हुए है. वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं.

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 13, 2026 4:12:34 PM IST



Varun Chakravarthy Injury Update: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अहम मुकाबला खेलने वाली है. यह मैच केकेआर के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी जरूरी है. अगर केकेआर को प्लेऑफ में जाना है, तो आरसीबी को किसी भी हाल में हराना होगा. इस अहम मुकाबले से पहले केकेआर के लिए बुरी खबर सामने आई है. केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह फिट नहीं हैं. उनका आरसीबी के खिलाफ खेलने मुश्किल माना जा रहा है. वरुण चक्रवर्ती शानदार फॉर्म में चल रही हैं. आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद पिछले कुछ मैचों में वरुण चक्रवर्ती अपनी लय हासिल कर चुके हैं. ऐसे में आरसीबी के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती का खेलना केकेआर के लिए बेहद जरूरी है. जानिए वरुण चक्रवर्ती का इंजरी अपडेट…

वरुण चक्रवर्ती का इंजरी अपडेट

वरुण चक्रवर्ती को दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर के मैच में चोट लगी थी. उस मैच के दौरान वरुण को पैर में चोट लगी थी. इसके बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे. हाल ही में वरुण चक्रवर्ती को रायपुर में टीम होटल में बैसाखी के सहारे चलते देखा गया था. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वरुण चक्रवर्ती आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे.

क्या RCB के खिलाफ खेलेंगे वरुण चक्रवर्ती?

आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को चोट को लेकर अपडेट सामने आया है. केकेआर के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती की लगातार निगरानी की जा रही है. फिलहाल वह मेडिकल टीम की देखरेख में हैं. शेन वॉटसन ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती पिछले 2 मैचों में दर्द में थे, लेकिन फिर भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की. असिस्टेंट कोच ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वरुण आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे. हालांकि अभी उनके बारे में कुछ तय नहीं किया गया है.

प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी KKR?

केकेआर ने आईपीएल 2026 में बेहद खराब शुरुआत की थी. हालांकि पिछले 4 मैचों से केकेआर की टीम लय पकड़ चुकी है. केकेआर को अभी तक 10 मैचों में 4 जीत और 5 हार मिली है. अभी केकेआर के पास 4 मैच बाकी हैं. अगर केकेआर ये सभी मैच जीत लेती है, तो उनके पास कुल 17 प्वाइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में केकेआर के प्लेऑफ में जा सकती है. हालांकि एक हार केकेआर को प्लेऑफ से काफी दूर कर देगी.

ये भी पढ़ें:-IPL में GT के गेंदबाजों का खौफ… कैसे इतनी घातक हुई बॉलिंग यूनिट? नेहरा के फॉर्मूले का असर

Advertisement