• होम
  • खेल
  • क्रिकेट को मिला नया वैभव! 11 छक्के और 7 चौके लगाकर बिहार के सूर्यवंशी ने ठोक डाला शतक

क्रिकेट को मिला नया वैभव! 11 छक्के और 7 चौके लगाकर बिहार के सूर्यवंशी ने ठोक डाला शतक

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार, 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी तूफान की तरह खेला।

inkhbar News
  • April 29, 2025 7:29 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार, 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तूफान की तरह खेला। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास बना दिया। इतनी कम उम्र में तूफानी शतक जड़ने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके शतकीय पारी के बदौलत राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने 210 रनों का टारगेट दिया था।

बड़े बड़े दिग्गजों को पछाड़ा

वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए महज 30 गेंदों में शतक जड़ा था। इस सूची में तीसरे स्थान पर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं 2013 में डेविड मिलर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से 38 गेंदों में शतक जड़ा था।

वैभव के नाम रिकॉर्ड

वैभव ने यह शतक महज 14 साल 32 दिन की उम्र में जड़ा था। यानी सबसे कम उम्र में टी20 शतक जड़ने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय झोल के नाम था, जिन्होंने 2013 में 18 साल 118 दिन की उम्र में महाराष्ट्र की ओर से मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था। बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमान ने 2020 में 18 साल 179 दिन की उम्र में शतक जड़ा था जबकि फ्रांस के गुस्ताव माकेऑन ने 2022 में 18 साल 280 दिन की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

रिकॉर्ड की लगी झड़ी

वैभव ने भी अर्धशतक लगाने के लिए महज 17 गेंदों का सामना किया। इस दौरान वैभव ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। वैभव ने 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया जो आईपीएल के इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक रहा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल के इतिहास में लगाया गया यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। इसके अलावा आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम दर्ज हो गया है। वैभव ने 14 साल 32 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था, जिन्होंने 17 साल 175 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

Tags

IPL 2025