Home > खेल > Video: बल्ला छोड़ा संभाली रसोई… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने MasterChef, वीडियो देख भड़के फैंस

Video: बल्ला छोड़ा संभाली रसोई… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने MasterChef, वीडियो देख भड़के फैंस

Vaibhav Suryavanshi Masterchef Viral Video: राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी किचन में रोटी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. देखें वीडियो...

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 12, 2026 4:26:08 PM IST



Vaibhav Suryavanshi Masterchef Viral Video: आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों मे हैं. क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी के अलावा वैभव सूर्यवंशी अपने मजाकिया अंदाज से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं. हाल ही में वैभव सूर्यवंशी का दो छोटे बच्चों के साथ मजाकिया वीडियो सामने आया था. अब राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी मास्टरशेफ (MasterChef) बने हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी रसोई में रोटियां बना रहे हैं. इस दौरान वह मजाक करते रहते हैं. वैभव सूर्यवंशी खुद को मास्टरशेफ बताते हैं. नीचे देखें वीडियो…

‘मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल’

राजस्थान रॉयल्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का मास्टरशेफ अवतार में मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है. वैभव सूर्यवंशी एक रोटो बेलने के बाद कैमरे में दिखाते हुए कहते हैं, ‘ये देखो, मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल बनी है’. 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का यह प्यारा और मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. कुछ यूजर्स वैभव सूर्यवंशी के इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ऑलराउंडर बना रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी फ्रेंचाइजी को आड़े हाथों ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Video: शाहीन अफरीदी की ‘नापाक’ हरकत… बांग्लादेश टेस्ट में की बॉल टेंपरिंग! वायरल वीडियो से मचा बवाल

वायरल वीडियो पर भड़के फैंस

वैभव सूर्यवंशी का रोटी बनाते हुए वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को ट्रोल भी किया जा रहा है. कुछ फैंस इस वीडियो को देखने के बाद काफी नाराज हैं और कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ’15 साल के लड़के की कमाई पर पलने वाली तुम्हारी फ्रेंचाइजी, शर्म करो थोड़ी बहुत, कितना बेचोगे इस बेचारे बच्चे को. तुम सब तुम्हारी पूरी टीम इस एक बच्चे पर निर्भर है शर्म नहीं आती उससे ऐसी वीडियोज बनवाते हुए.’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘बच्चे से और क्या करवाओगे आप?’ इतना ही नहीं, एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि इन पर बाल श्रम का केस किया जाए. वहीं, एक फैन ने लिखा, ‘प्रैक्टिस पर ध्यान दो, ये सब बंद करो’.

कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?

राजस्थान रॉयल्स की टीम 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरेंगे. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में अच्छी शुरुआत करने के बाद लगातार हार का सामना कर रही है. राजस्थान को पिछले 4 मैचों में 3 हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें:- कौन पहुंचेगा प्लेऑफ में? इन तीन टीमों का 80 प्रतिशत चांस; जानिए कहां खड़ी हैं बाकी टीमें

Advertisement