Home > खेल > Video: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट! पैर पर लगी मोहम्मद सिराज की घातक यॉर्कर, मैदान पर दिखा दर्द

Video: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट! पैर पर लगी मोहम्मद सिराज की घातक यॉर्कर, मैदान पर दिखा दर्द

Vaibhav Suryavanshi Injury: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई. मोहम्मद सिराज की एक खतरनाक यॉर्कर सीधे उनके पैर में जा लगी. जानें उनकी चोट कितनी गंभीर है?

By: Ankush Upadhayay | Published: May 10, 2026 11:06:21 AM IST



Vaibhav Suryavanshi Injury Update: आईपीएल 2026 के सबसे युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अक्सर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए सुर्खियों में रहते हैं. 15 साल के इस सलामी बल्लेबाज को मैदान पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम खिलाड़ी हैं. उनकी फिटनेस टीम के लिए काफी जरूरी है, जिसके चलते उनका इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया जाता है. हालांकि पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई.

दरअसल, 9 मई (शनिवार) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम 230 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने आए और अपने अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर छक्का लगाया. हालांकि इसके बाद अगली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को चोट लग गई.

दर्द से कराहते दिखे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर छक्का लगाया. इसके बाद सिराज ने अगली गेंद खतरनाक यॉर्कर डाली, जिसे वैभव सूर्यवंशी ने मिस कर दिया. गेंद सीधे जाकर सूर्यवंशी के पैर में लगी. इससे वैभव सूर्यवंशी दर्द से कराहते नजर आए और नीचे गिर गए. सिराज की गेंद वैभव सूर्यवंशी के दाहिने पैर की टखने की हड्डी के पास लगी थी. इसके बाद टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और सूर्यवंशी का इलाज किया. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह शुरुआत में थोड़ा लंगड़ा रहे थे. हालांकि फैंस को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सूर्यवंशी मैच के बाद पूरी तरह से फिट दिखाई दे रहे थे.

सूर्यवंशी ने खेली 36 रनों की पारी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 36 रनों की छोटी तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 3 चौके आए. सूर्यवंशी ने सिराज के पहले ओवर में एक छक्का लगाया. इसके बाद कगिसो रबाडा के ओवर में 2 छक्के जड़े. फिर सूर्यवंशी ने सिराज के 1 ही ओवर में 3 चौके लगाए, लेकिन फिर बाउंसर गेंद पर कैच थमा बैठे. इसके चलते वह 36 रन बनाकर ही आउट हो गए. सूर्यवंशी के अलावा अन्य सभी बल्लेबाज भी फ्लॉप दिखाई दिए, जिसके चलते राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: GT की जीत से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, RR टॉप-4 से बाहर, इन टीमों को भी नुकसान

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. शुभमन गिल ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके साथ साईं सुदर्शन  का भी अर्धशतक आया. इसके बाद वाशिंग्टन सुंदर ने भी 20 गेंदों पर 37 रन की असरदार पारी खेली. इसके जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 38 रनों की पारी खेली. वहीं, ध्रुव जुरेल ने 24 रन बनाए. इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया. इसके चलते राजस्थान की पारी 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई. इसकी बदौलत गुजरात ने 77 रनों से मैच जीत लिया.

Advertisement