Home > क्रिकेट > Vaibhav Suryavanshi: क्या ‘यूनिवर्स बॉस’ को पछाड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? IPL 2026 में जड़ चुके 40 छक्के

Vaibhav Suryavanshi: क्या ‘यूनिवर्स बॉस’ को पछाड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? IPL 2026 में जड़ चुके 40 छक्के

Vaibhav Suryavanshi Upcoming Record: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह अभी तक इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके बल्ले से 40 छक्के आ चुके हैं.

By: Ankush Upadhayay | Published: May 17, 2026 12:45:41 PM IST



Vaibhav Suryavanshi Upcoming Record: राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अक्सर चर्चा में रहते हैं. 15 साल की छोटी उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जो बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी भी नहीं कर पाए. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में यह कारनामा किया था. अब आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के करीब पहुंच गए हैं. वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है. वैभव सूर्यवंशी अभी तक आईपीएल 2026 में 40 छक्के लगा चुके हैं. 17 मई यानी रविवार को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरेंगे. राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

सूर्यवंशी तोड़ेंगे क्रिस गेल का रिकॉर्ड?

15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavashi) अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बना चुके हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 40 छक्के आए हैं. अगले कुछ मैचों में वैभव सूर्यवंशी के पास आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का महारिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. दरअसल, आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे.

क्रिस गेल (Chris Gayle) का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वैभव सूर्यवंशी को अभी 20 छक्कों की जरूरत है. राजस्थान रॉयल्स की टीम लीग स्टेज में 3 मैच खेलने वाली है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास 3 पारियां बची हुई हैं. इसके अलावा अगर राजस्थान की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है, तो वैभव सूर्यवंशी को एक और मैच खेलने का मौका मिलेगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 3-4 पारियां मिलेंगी. अगर वैभव सूर्यवंशी इन पारियों में 20 छक्के लगा देते हैं, तो वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

  • 59 छक्के – क्रिस गेल (2012)
  • 52 छक्के – आंद्रे रसेल (2019)
  • 51 छक्के – क्रिस गेल (2013)
  • 45 छक्के – जोस बटलर (2022)
  • 44 छक्के – क्रिस गेल (2011)

वैभव सूर्यवंशी मचा रहे तबाही

राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में तबाही मचा रहे हैं. उनके बल्ले से 11 पारियों में 40.00 की औसत से 440 रन आए हैं. इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. मौजूदा आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 315 रन बनाए हैं.

Advertisement