Vaibhav Suryavanshi Team India: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और पूरे सीजन में 72 छक्के जड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम की. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. शानदार प्रदर्शन का इनाम वैभव को इंडिया ए टीम में चयन के रूप में मिला है.
चयनकर्ताओं ने उन्हें भविष्य के स्टार खिलाड़ी के रूप में देखा है और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं.
रवि शास्त्री से बातचीत में साझा किया अनुभव
आईपीएल फाइनल के बाद पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री से बातचीत में वैभव ने बताया कि इस सीजन ने उन्हें दबाव में खेलना सिखाया. उन्होंने कहा कि हर मैच एक ही अंदाज में नहीं खेला जा सकता और टीम की जरूरत तथा मैच की परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करनी पड़ती है.
आक्रामकता के साथ अब दिखेगी समझदारी
वैभव ने संकेत दिए हैं कि वह अब हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश नहीं करेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता के लिए परिस्थितियों को समझना और लंबी पारी खेलना जरूरी होता है. ऐसे में वह अपने स्वाभाविक आक्रामक खेल के साथ मैच की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करने पर भी ध्यान देंगे.
टीम इंडिया में डेब्यू की बढ़ी उम्मीदें
वैभव के प्रदर्शन और परिपक्व सोच को देखते हुए उनके जल्द ही टीम इंडिया में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है. कई दिग्गज उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी सफल मानते हैं. माना जा रहा है कि आगामी आयरलैंड टी20 सीरीज में उन्हें भारतीय टीम के स्क्वाड में मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह युवा बल्लेबाज के करियर का अगला बड़ा कदम साबित होगा.
वैभव सूर्यवंशी पर BCCI मेहरबान! सिलेक्टर्स को मिला खास संदेश, इंग्लैंड-आयरलैंड टूर का रास्ता साफ?