Home > क्रिकेट > कहीं जवानी में भटक न जाएं वैभव सूर्यवंशी! 5 साल लड़कियों से रहना होगा दूर, पूर्व दिग्गज ने दी नसीहत

कहीं जवानी में भटक न जाएं वैभव सूर्यवंशी! 5 साल लड़कियों से रहना होगा दूर, पूर्व दिग्गज ने दी नसीहत

Robin Uthappa On Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को अगले 5 सालों तक लड़कियों से बचकर रहना होगा. 20 साल की उम्र में उनका ध्यान लड़कियों की ओर जा सकता है, जिससे वह अपने रास्ते से भटक सकते हैं.

By: Ankush Upadhayay | Published: August 6, 2026 11:21:06 AM IST



Robin Uthappa On Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक हर कोई उनकी बल्लेबाजी का दीवाना है. हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी वर्ल्ड क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बताया जा रहा है, लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उन्हें चेतावनी दी है. भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने 15 साल के बल्लेबाज को विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ का उदाहरण देते हुए उनके करियर में आने वाली समस्याओं को लेकर आगाह किया है.

‘लड़कियों से बचकर रहना’

रॉबिन उथप्पा ने कॉमबॉक्स टीवी के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी को उनके करियर को लेकर चेतावनी दी. उथप्पा ने कहा वैभव की पहली परीक्षा यह होगी कि क्या वे अगले 5 सालों तक खेल के प्रति अपनी सादगी और मासूमियत को बनाए रख पाएंगे. अभी वह 15 साल के हैं, तो क्या वे अगले 5 साल यानी 20 की उम्र तक खुद को ऐसा ही बना रख पाएंगे?

उथप्पा ने आगे कहा कि हम चाहेंगे की उनकी मासूमियत इसी प्रकार बनी रहे. हमें यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वह फिलहाल विज्ञापन से दूर हैं और अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं. अभी उन्हें एक बच्चे के तौर पर देखा जाता है, लेकिन जब वे 18 साल के हो जाएगा, तो उन्हें पुरुष के तौर पर देखा जाने लगेगा. ऐसे में उनका ध्यान लड़कियों की ओर भी जाएगा. इससे भी उसका लोगों ध्यान भटक सकता है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का खौफ! वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर भी डर रहे जोस बटलर, बोले- 15 साल का बल्लेबाज इसे तोड़ेगा

कांबली-शॉ का दिया उदाहरण

रॉबिन उथप्पा का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी व्हाइट बॉल क्रिकेट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा इम्पैक्ट डाल सकते हैं. हालांकि यह देखना अहम होगा कि सूर्यवंशी को किस तरह मैनेज किया जाता है. उथप्पा ने कहा कि पहले भी भारतीय क्रिकेट में शानदार खिलाड़ियों को उभरते हुए देखा गया है. हमने विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ को देखा, जब वे 17-18 साल के थे, तभी लोग यह पूछने लगे थे कि वे आगे चलकर क्या बनेंगे? और फिर अचानक वे रास्ते से भटक गए.

सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह

पूर्व क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी को सोशल मीडिया से भी दूर रहना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी उसे सोशल मीडिया से परिचित कराना चाहिए. यह बच्चा क्रिकेट के लिए ही बना है. विराट के मामले में भी ऐसा ही महसूस हुआ था. वह इसी के लिए बना है. उसे उस ‘बबल’ में रहने दीजिए. मुझे लगता है कि उसे बाहरी दुनिया से दूर नहीं रखना चाहिए.’

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था. वह इंग्लैंड में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने अपना जलवा दिखाया. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में सिर्फ 3 मैचों में करीब 200 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया.

Advertisement