Home > क्रिकेट > वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो हुआ, लेकिन फिर भी नहीं मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानें क्या हैं BCCI के नियम?

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो हुआ, लेकिन फिर भी नहीं मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानें क्या हैं BCCI के नियम?

Vaibhav Sooryavanshi Central Contract: भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने के बावजूद अभी वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा. इसके लिए वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई की कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी. जानें क्या हैं नियम...

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: July 7, 2026 10:35:44 PM IST



Vaibhav Sooryavanshi Central Contract: 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है. वह 4 जुलाई को पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मुकाबला खेला. इसके साथ ही वह भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बावजूद क्रिकेट के गलियारों में उनकी तारीफ की जा रही है.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी छोटी से पारी में ही निडरता का परिचय दिया. ऐसे में माना जा रहा कि वह आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया पर राज कर सकते हैं. हालांकि इस बीच कुछ फैंस के मन में सवाल आया कि अब वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो गया है, तो उन्हें बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कब मिलेगा.

वैभव को कब मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?

वैभव सूर्यवंशी अभी बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं हो सकते हैं. दरअसल, इसके पीछे की वजह बीसीसीआई की जरूरी शर्तें हैं. बीसीसीआई के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी के लिए BCCI से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है. इन नियमों के तहत सिर्फ जब कोई खिलाड़ी एक सत्र में कम से कम 3 टेस्ट, 8 वनडे या फिर 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लेता है, तो वह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के काबिल हो जाता है. इस हिसाब से जब वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल में 10 मुकाबले खेल लेंगे, तो वह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की C कैटेगरी में शामिल हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: प्रिंस यादव की एंट्री, रवि बिश्नोई का कटा पत्ता… तीसरे T20 में ऐसी है भारत की प्लेइंग XI

3 कैटेगरी में मिलती है सैलरी?

बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को 3 अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है. इनमें कैटेगरी A (सालाना 5 करोड़), B (सालाना 3 करोड़) और C (सालाना (1 करोड़) शामिल हैं. इसके तहत ही खिलाड़ियों को सालाना सैलरी दी जाती है. बता दें कि इससे पहले A+ कैटेगरी भी होती थी, जिसे हाल ही में बीसीसीआई ने खत्म कर दिया. जानें कौन से खिलाड़ी किस कैटेगरी में हैं…

ग्रेड A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा

ग्रेड B: वाशिंग्टन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर

ग्रेड C: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़.

Advertisement