Home > खेल > लाइव मैच में मौत का तांडव! आसमानी बिजली गिरने से फुटबॉलर की दर्दनाक मौत, 12 अन्य लोग घायल

लाइव मैच में मौत का तांडव! आसमानी बिजली गिरने से फुटबॉलर की दर्दनाक मौत, 12 अन्य लोग घायल

Football match tragedy: दक्षिणी थाईलैंड में एक लाइव मैच के दौरान मैदान पर बिजली गिरने से 24 साल के फुटबॉलर की मौत हो गई. इस घटना में 12 अन्य खिलाड़ी भी घायल हो गए. इस घटना का भयावह मंजर कैमरे में कैद हो गया.

By: Ankush Upadhayay | Published: August 6, 2026 3:15:17 PM IST



Lightning Strike During Football Match: फुटबॉल जगत से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देख सभी का दिल दहल उठा है. दक्षिणी थाईलैंड में एक लोकल फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर बिजली गिर गई. इस घटना में एक 24 साल के थाई फुटबॉल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य 12 खिलाड़ी घायल हो गए. मृतक फुटबॉलर की पहचान सोफवान अवाए के रूप में हुई है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बारिश के बीच फुटबॉल का मैच खेला जा रहा था, लेकिन तभी अचानक बिजली गिरी और तेज धमाका हुआ.

कब-कहां हुई घटना?

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुंगई गोलोक में सैंटिफैप स्टेडियम में गोलोक कप क्षेत्रीय टूर्नामेंट के दौरान हुई. SAMCOLTS और अबू x नोंग सिरिन के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला जा रहा था, जिस समय स्टेडियम में भारी बारिश हो रही थी. इस मुकाबले में सोफवान अवाए विंगर के तौर पर खेलने आए थे. उन्होंने हाल ही में थाई लीग 3 दक्षिणी क्षेत्र की टीम के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. मैच के दौरान अचानक सोफवान पर बिजली गई, जिसके बाद उनकी तुरंत मौत हो गई. इसके अलावा अन्य 12 खिलाड़ी भी घायल हो गए. इस दर्दनाक घटना का मंजर कैमरे में कैद हो गया, जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो…



4 साल में 283 लोग बने शिकार

फुटबॉलर सोफवान अवाए ऐसे पहले शख्स नहीं हैं, जिनकी बिजली गिरने से मौत हुई है. थाईलैंड में अक्सर बिजली गिरने से मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं. डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों की अनुसार, साल 2020 से 2024 के बीच देश भर में कम से कम 283 लोग बिजली की चपेट में आए हैं. इनमें से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?

इस दर्दनाक घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. बहुत से लोग इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने ऐसी भारी बारिश में मैच कराए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं, एक यूजर ने इस घटना के लिए लीग को जिम्मेदार ठहराया है.

Tags:
Advertisement