Home > क्रिकेट > कप्तानी छिनने से नाराज हैं सूर्यकुमार यादव? वायरल पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गलत तरीके से मेरा नाम…

कप्तानी छिनने से नाराज हैं सूर्यकुमार यादव? वायरल पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गलत तरीके से मेरा नाम…

Suryakumar Yadav Viral Statement: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. सूर्यकुमार यादव का कहना है कि उनके नाम से गलत खबर इंटरनेट पर वायरल की जा रही है.

By: Ankush Upadhayay | Published: July 7, 2026 9:02:55 PM IST



Suryakumar Yadav Viral Statement: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर किए हुए लगभग एक महीने का समय हो गया है. इसके बाद भी सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से ड्रॉप किए जाने की चर्चा थम नहीं रही है. सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के बयान वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी छीने जाने और बाहर किए जाने से नाराज हैं.

अब इस पर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. सूर्यकुमार यादव का कहना है कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन बयान फैलाया जा रहा है, जो उन्होंने नहीं दिया है. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस दावे की सच्चाई बताई है.

क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?

पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मंगलवार (7 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, ‘मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं. मुझे पता है कि लड़के अपना सब कुछ दे रहे हैं और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन सपोर्ट मिलेगा. वैभव के लिए एक खास बात आप एक बहुत ही रोमांचक सफर की शुरुआत कर रहे हैं. हर पल का आनंद लें और देश का नाम रोशन करते रहें.’

सूर्यकुमार यादव ने आगे लिखा, ‘मैंने यह भी देखा है कि ऑनलाइन एक बयान फैलाया जा रहा है, जो गलत तरीके से मेरे नाम से बताया जा रहा है. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और न ही उसे मंजूरी दी है. कृपया बिना जांची-परखी जानकारी पर विश्वास न करें और उसे साझा न करें.’

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप से पहले होगी एशिया की सबसे बड़ी ‘जंग’, टूर्नामेंट का शेड्यूल आया सामने

SKY ने देखा कौन सा पोस्ट?

दरअसल, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था. इस पोस्ट में दावा किया गया कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी छिनने से काफी नाराज हैं. पोस्ट में लिखा गया कि सूर्या ने कहा, ‘एक बात जो मुझे हमेशा परेशान करेगी, वह यह है कि मुझे अपने भविष्य के बारे में कोई साफ़ जानकारी नहीं दी गई.

वर्ल्ड कप जीतने के बाद, सिलेक्टर्स ने मुझसे कहा था कि मैं कप्तान बना रहूंगा. लेकिन आखिरी समय में मुझे पता चला कि मेरा नाम टीम में भी नहीं था. मैंने जो कुछ भी किया था, उसके बाद मुझे वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी. ऐसा लगा जैसे मेरी सारी मेहनत को भुला दिया गया हो. मेरे पास इस सच्चाई को स्वीकार करने के अलावा कोई चारा नहीं था कि उन्हें अब मेरी जरूरत नहीं है.

सूर्या को क्यों हटाया गया?

बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब हासिल किया था. हालांकि लंबे समय से सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा. इसके चलते सूर्या को टी20 टीम से बाहर करके श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई.

Advertisement