Viral Video: सोशल मीडिया पर श्रीलंका के एक घरेलू क्रिकेटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रीलंकाई खिलाड़ी बहुत बड़े लंबे बालों (ड्रेडलॉक हेयरस्टाइल) के साथ बल्लेबाजी करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. बल्लेबाज के बाल इतने ज्यादा बड़े हैं कि वे नीचे जमीन को छू रहे हैं. बताया जा रहा है यह वीडियो श्रीलंका की दनुष्का संपथ चैंपियंस लीग के मैच की है. वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट फैंस इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. बहुत से फैंस खिलाड़ी की लंबे बालों की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर इतने बड़े बालों के साथ वो कैसे खेल रहा है?
क्रिकेट फैंस के मजेदार रिएक्शन
जब यह खिलाड़ी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आया, तो सभी का ध्यान उनके यूनिक ड्रेडलॉक हेयर-स्टाइल ने अपनी ओर खींच लिया. खिलाड़ी ने अपने बालों को लंबी-लंबी लटों के रूप में स्टाइल किया हुआ था. बल्लेबाजी के दौरान उनके अनोखे हेयरस्टाइल को देखकर हर कोई हैरान रह गया. इसके बाद फैंस ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए.
एक यूजर ने लिखा, ‘कौन सा तेल लगाते हो भाई.’ वहीं, कई अन्य यूजर ने लिखा कि इस हेयरस्टाइल से उस बल्लेबाज के हिट विकेट होने की ज्यादा संभावना है. हालांकि कई यूजर्स ने उनके लंबे बालों की तारीफ भी की.
If the bat doesn’t connects the ball, the hair will definitely connect 🔥🤣
Father of Chris Gayle ✅️ pic.twitter.com/R7AP195npp
— Venky Mama (@venkymama100) September 1, 2026
ये भी पढ़ें: Video: ग्लेन फिलिप्स ने फिर किया करिश्मा, एक हाथ से पकड़ा ‘नो-लुक’ कैच, फैंस बोले- ये खिलाड़ी नहीं एलियन…
कौन है ये खिलाड़ी?
इस श्रीलंका खिलाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इंटरनेट पर फैंस उनके यूनिक हेयर-स्टाइल पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. इससे एक बार साबित होता है कि लोकल क्रिकेट के खिलाड़ी भी अजीबोगरीब कारणों से वायरल हो सकते हैं. बता दें कि अभी तक इस खिलाड़ी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: ICC Test Ranking: बुमराह-गिल को नुकसान, देवदत्त पडिक्कल को हुआ जबरदस्त फायदा, सोनल दिनुषा की लंबी छलांग