SRH vs PBKS Predicted Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने होंगे. पिच नंबर 2 अपनी छोटी बाउंड्री और सपाट सतह के लिए मशहूर है, जिसका मतलब है कि आज गेंदबाजों की शामत आने वाली है और दर्शकों को चौके-छक्कों की जबरदस्त प्रदर्शनी देखने को मिलेगी. IPL 2026 में ये दोनों टीमें पावरप्ले में सबसे खतरनाक रही हैं, जिनका रन रेट 11.5 से ऊपर रहा है. ऐसे में श्रेयस अय्यर, हेनरिक क्लासेन और मार्कस स्टोइनिस जैसे पावर-हिटर्स मैच का पासा कभी भी पलट सकते हैं.
पिच और मौसम का मिजाज
हैदराबाद की यह पिच पूरी तरह बल्लेबाजों के पक्ष में है. SRH इस सीजन यहाँ दो बार 240+ का स्कोर बना चुकी है. तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में उछाल मिल सकती है, लेकिन एक बार नजरें जमने के बाद रन रोकना मुश्किल होगा. दिन में काफी गर्मी रहेगी, लेकिन मैच के समय (शाम 7:30 बजे) मौसम थोड़ा बेहतर होगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
दूसरी पारी में ओस एक बड़ा रोल निभा सकती है. ओस की वजह से गेंद गीली हो जाएगी, जिससे गेंदबाजों के लिए उसे ग्रिप करना मुश्किल होगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक
मैच कब और कहाँ देखें?
- समय: शाम 7:30 बजे से
- स्थान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
- लाइव ब्रॉडकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर
पंजाब टेबल में टॉप पर होने के बावजूद पिछले दो मैच हार चुकी है, वहीं हैदराबाद की टीम कोलकाता के खिलाफ अपनी पिछली हार को भुलाकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.