Home > क्रिकेट > Sourav Ganguly News: ममता दीदी से करीबी सौरव गांगुली को पड़ी भारी? बंगाल की नई सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Sourav Ganguly News: ममता दीदी से करीबी सौरव गांगुली को पड़ी भारी? बंगाल की नई सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Sourav Ganguly News: सौरव गांगुली को वर्ष 2023 में वाय कैटेगरी से अपग्रेड कर जेड सुरक्षा प्रदान की गई थी.

By: Shubahm Srivastava | Published: June 3, 2026 7:04:20 PM IST



Sourav Ganguly Security: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. राज्य सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के बाद उनकी सुरक्षा श्रेणी को जेड (Z) से घटाकर वाय (Y) कैटेगरी कर दिया गया है. यह फैसला हालिया सुरक्षा आकलन और खतरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

2023 में मिली थी जेड कैटेगरी सुरक्षा

सौरव गांगुली को वर्ष 2023 में वाय कैटेगरी से अपग्रेड कर जेड सुरक्षा प्रदान की गई थी. उस समय सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित जोखिमों को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया था. अब नए मूल्यांकन के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा स्तर में बदलाव करने का निर्णय लिया है.

अब कितनी सुरक्षा मिलेगी?

जेड कैटेगरी के तहत गांगुली की सुरक्षा में लगभग 8 से 10 पुलिसकर्मी तैनात रहते थे. वाय कैटेगरी में यह संख्या घटकर करीब तीन पुलिसकर्मियों तक रह जाएगी. इसके अलावा उनके आवास पर भी कुछ सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था में होम गार्ड और निजी सुरक्षा अधिकारी भी शामिल रहेंगे.

खतरे का स्तर कम होने का दावा

राज्य सुरक्षा इकाई के अनुसार ताजा समीक्षा में यह पाया गया कि गांगुली को फिलहाल इतना बड़ा सुरक्षा खतरा नहीं है, जिसके लिए जेड श्रेणी की जरूरत हो. हालांकि, उन्हें वीआईपी सुरक्षा कवच (VIP Cordon) मिलता रहेगा और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध जारी रहेंगे.

पूरे वीआईपी सुरक्षा ढांचे में हो रहा बदलाव

अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला केवल सौरव गांगुली तक सीमित नहीं है. राज्य में वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यापक समीक्षा की जा रही है. इसका उद्देश्य उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों को उन संवैधानिक पदाधिकारियों, अधिकारियों और व्यक्तियों को प्राथमिकता देना है, जिन्हें वास्तविक रूप से अधिक खतरा है. इसी नीति के तहत गांगुली की सुरक्षा श्रेणी को संशोधित किया गया है.

Sairaj Bahutule: सचिन-गांगुली के साथ खेल चुके इस दिग्गज की टीम इंडिया में एंट्री, बॉलिंग कोच की मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Advertisement