Shreyas Iyer Toss Win Record: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में लगातार में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले कप्तान बन गए हें. श्रेयस अय्यर ने पिछले 5 मैचों में लगातार सभी टॉस जीते हैं.
श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड दौरे पर पहली बार भारत की टी20 टीम की कमान संभाली. उस दौरे पर अय्यर ने दोनों मैचों में टॉस जीता था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरे टी20 मुकाबले में भी अय्यर ने टॉस जीता. इसी के साथ श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. अय्यर से पहले इन दोनों दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा किया था.
अय्यर ने की धोनी-रोहित की बराबरी
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 5 बार टॉस जीत लिए हैं. इससे पहले एमएस धोनी ने सितंबर 2007 में यह कारनामा किया था, जबकि रोहित शर्मा ने साल 2022 में इसे दोहराया था. अगर इस फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने की बात करें, तो यह रिकॉर्ड भी एमएस धोनी के नाम दर्ज है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साल मई 2010 से लेकर फरवरी 2022 के दौरान लगातार 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टॉस जीता था. उनके बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है. विराट कोहली ने अगस्त 2019 से दिसंबर 2019 के दौरान लगातार 6 बार इस फॉर्मेट में टॉस जीतने का कारनामा किया था.
ये भी पढ़ें: MS Dhoni: बर्थडे के दिन धोनी ने फैंस को दिया सरप्राइज, टीम इंडिया का मैच देखने पहुंचे इंग्लैंड, तस्वीरें वायरल
भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
मैच की बात करें, तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. रवि बिश्नोई की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. प्रिंस यादव ने आयरलैंड दौरे पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद आज यानी 7 जुलाई को प्रिंस यादव इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं.
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.