Shresta Iyer defends Shreyas Iyer: भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है. अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 5 मैचों में अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. पिछले 5 मैचों में अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 4 हार का सामना करना पड़ा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने भाई के बचाव में उतर गई हैं. श्रेष्ठा अय्यर ने कहा कि एक दिन वह भारत के सबसे अच्छे कप्तान कहे जाएंगे. ने अपने भाई का बचाव करते हुए कहा कि मैच तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी भी हारे हैं.
अय्यर को लेकर क्या बोलीं श्रेष्ठा अय्यर?
फिल्मी ज्ञान को दिए पॉडकास्ट में श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) ने अपने बड़े भाई श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि शुभमन गिल हो, विराट कोहली तो लीजेंड, रोहित शर्मा लीजेंड, सचिन तेंदुलकर लीजेंड. ये लोगों ने भी काफी सारे मैच हारे हैं, लेकिन अगर आप श्रेयस-श्रेयस ही बोलते रहोगे, तो शायद आपको कुछ दिक्कत है. श्रेष्ठा अय्यर ने कहा, मुझे लगता है कि वह बहुत खास है. उसकी पर्सनेलिटी अलग है. उसके पास देने के लिए बहुत कुछ है. उसके जितना और किसी के पास नहीं है. जल्द ही उनका समय आने वाला है. वो टाइम बहुत जल्द आएगा, जब सब बोलेंगे श्रेयस भारत के लिए एक सबसे बेस्ट कप्तान हैं.’
🚨 Shrestha Iyer backs Shreyas Iyer to become one of India’s best captains:
“Just wait and watch. He will be one of India’s best captains. It’s easy for us to say, ‘As a captain, he’s losing, he’s losing.’ But you don’t know the full picture. People only judge a captain based on… pic.twitter.com/vE1hthKo6d
— TEJASH 🚩 (@LoyleRohitFan) July 8, 2026
पंजाब किंग्स का दिया उदाहरण
श्रेष्ठा अय्यर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर कहा कि हमारे लिए बोलना आसान है, लेकिन है कि कैप्टन हार रहा है, बस हार रहा है, लेकिन आपको पता नहीं है क्रिकेट इसके परे भी है. आपको पिच नहीं पता कैसा है. आपको पता नहीं कि बॉलिंग पिच है या बैटिंग पिच है. कभी हमने टॉस जीता, कभी टॉस हारा. उसमें बहुत कुछ है. आपको सिर्फ ये दिखता है कि इसका कैप्टेंसी कैसा है. आप वो भी मुकाबले भी देखो, जिनमें वो जीता है एक कैप्टन के तौर पर.’ उनका कहना था कि श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में बहुत से मैच जिताए हैं.
श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड
बता दें कि श्रेयस अय्यर को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर पहली बार टीम इंडिया की कप्तान बने. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पहले आयरलैंड दौरे पर गई, जहां पर 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंची है, जहां पर भारत को 3 मैचों में 2 हार मिली है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. अब भारतीय टीम के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है. अगर भारत को सीरीज ड्रॉ करनी है, तो अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी.