Home > खेल > बाप ने ठोका तूफानी शतक, बेटे ने मचाया कहर… जब मैदान पर दिखा ‘फैमिली पावर’, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

बाप ने ठोका तूफानी शतक, बेटे ने मचाया कहर… जब मैदान पर दिखा ‘फैमिली पावर’, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

अक्सर क्रिकेट मैच में दो भाइयों को आमने-सामने या फिर एक टीम में खेलते देखा गया है. ऐसा काफी कम होता है जब एक ही टीम बाप-बेटे की जोड़ी खेलते हुए दिखाई दे. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल और उनके बेटे तेगनारायण उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं.

By: Ankush Upadhayay | Published: May 7, 2026 11:31:59 AM IST



Shivnarine and Tagenarine Chanderpaul Partnership: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कई भावुक पल देखने को मिलते हैं. कई बार देखा गया है कि दो भाई एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग टीमों से खेलते हैं. फिर चाहे वह आईपीएल हो या इंटरनेशनल क्रिकेट. दो भाइयों को आमने-सामने खेलते देख स्टैंड्स में मौजूद सभी लोग भावुक हो जाते हैं, लेकिन क्या हो अगर बाप-बेटे एक साथ एक टीम में खेल रहे हों. यह पल कितना भावुक होगा कि बाप-बेटे की जोड़ी एक साथ ही किसी टीम के खिलाफ अपनी टीम को मैच जिताने का काम कर रहे हैं. ऐसा ही नजारा साल 2012 में एक स्थानीय क्रिकेट मैच में देखने को मिला था. कैरिबियन दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल और उनके बेटे तागेनराइन चंद्रपॉल के बीच 256 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी. जानें कब कहां खेला गया था ये मैच…

पिता-पुत्र ने की थी ऐतिहासिक साझेदारी

साल 2012 में गांधी यूथ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल और उनके बेटे तेगनारायण चंद्रपॉल ने ऐतिहासिक पारियां खेली थीं. ट्रांसपोर्ट स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ खेलते हुए दोनों बल्लेबाजों ने 256 रनों की पार्टनरशिप की थी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. इस मैच में चंदरपॉल और उनके बेटे तेगनारायण ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की.

गांधी यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने 40 ओवर में 312 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बाप-बेटे की जोड़ी क्रीज पर आई. 42 साल के दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 143 रनों की पारी खेली. वहीं, तेगनारायण ने 6 छक्के और 7 चौके की मदद से नाबाद 112 रन बनाए. उन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी की, जिसके दम पर उनकी टीम ने 125 रनों से मैच जीत लिया.

यह खास रिकॉर्ड भी भी बनाया

शिवनारायण चंद्रपॉल और उनके बेटे तेगनारायण के नाम खास रिकॉर्ड भी दर्ज है. पिता-पुत्र की यह जोड़ी क्रिकेट में एक ही मैच की पारी में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने जमैका के सबीना पार्क में आयोजित मुकाबले में यह कारनामा किया था. उन्होंने गुयाना की ओर से खेलते हुए फर्स्ट क्लास मैच में हाफ-सेंचुरी लगाई थी. बेटे तेगनारायण ने पारी की शुरुआत की थी, जबकि उनके पिता शिवनारायण 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. उन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 38 रनों की पार्टनरशिप हुई.

कौन हैं शिवनारायण चंद्रपॉल?

शिवनारायण चंद्रपॉल गुयाना के पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर हैं. उन्होंने कई सालों तक वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट में शिवनारायण चंद्रपॉल ने 164 मैचों में 11,867 रन बनाए हैं. साल 2022 में उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है.

Advertisement