Shikhar Dhawan Sophie Shine Register Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर कहे जाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन ने एक बार फिर सोफी शाइन से शादी कर ली है. दरअसल, शिखर धवन और सोफी शाइन ने अपनी शादी रजिस्टर करवा ली है, जिससे अब वे आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के पति-पत्नी बन गए हैं. हाल ही में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी वाइफ सोफी शाइन के साथ गुरुग्राम स्थित मैरिज रजिस्ट्रार पहुंचे थे, जहां पर कपल के साथ उनके परिवार के कुछ लोग, एक दोस्त और पंडित भी पहुंचे थे.
शिखर धवन और सोफी शाइन ने शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिखर धवन गहरे नीले कलर के टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, उनकी वाइफ सोफी शाइन ने हल्के आसमानी कलर का टॉप पहना है.
मैरिज रजिस्ट्रेशन का वीडियो वायरल
शिखर धवन और उनकी वाइफ सोफी शाइन (Sophie Shine) के मैरिज रजिस्ट्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैरिज रजिस्ट्रेशन के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला. जब सोफी शाइन डॉक्यूमेंट पर साइन कर रही थीं, तो पीछे से किसी शख्स ने मजाक में कहा, ‘ क्या पंडित की फोटो आ रही है या नहीं?’ थोड़ी ही देर में मैरिज रजिस्ट्रेशन की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं, जिसके बाद अधीक्षक वासुदेव ने विवाह प्रमाण पत्र जारी किया.
Gurugram: Cricketer Shikhar Dhawan registered his marriage with his wife Sophie Shine at the marriage registrar office.
The couple had earlier tied the knot in a private ceremony held in Delhi on February 21, 2026. pic.twitter.com/reNrML8PHb— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) May 6, 2026
फरवरी में रचाई थी शादी
शिखर धवन ने इसी साल फरवरी में सोफी शाइन के साथ शादी रचाई है. दिल्ली में एक निजी समारोह में धवन और सोफी शाइन शादी के बंधन में बंधे. सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं, जिनकी उम्र अभी 35 साल है. सोफी शाइन ने कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी शाइन अबूधाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में एक बड़े पद पर काम कर रही हैं. बता दें कि पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ दूसरे शादी रचाई है. वह उनकी दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले शिखर धवन ने खुद से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी रचाई थी. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया, जिसके चलते 2023 में उन्होंने एक-दूसरे की सहमति से तलाक ले लिया.