Home > क्रिकेट > Shaheen Afridi Record: शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, वसीम अकरम-वकार यूनुस भी जो नहीं कर पाए, वो कर दिखाया!

Shaheen Afridi Record: शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, वसीम अकरम-वकार यूनुस भी जो नहीं कर पाए, वो कर दिखाया!

Shaheen Afridi Record: शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली ही गेंद पर वो करिश्मा कर दिखाया, जो वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके. जानिए क्या है वो रिकॉर्ड ...

By: Shivani Singh | Last Updated: June 2, 2026 9:13:26 PM IST



PAK vs AUS 2nd ODI: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने एक अनोखा इतिहास रच दिया. शाहीन ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर पाकिस्तान के दिग्गज कप्तानों के एक बेहद खास क्लब में अपनी जगह बना ली है.

मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी. कप्तान शाहीन खुद पहला ओवर लेकर आए और उन्होंने पहली ही गेंद ऑफ-स्टंप के बाहर फेंकी. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एलेक्स केरी इस पर शॉट खेलने के लालच में आ गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई. केरी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और पहली ही गेंद पर मिले इस बड़े विकेट से पाकिस्तानी खेमा जश्न में डूब गया.

अकरम और वकार के स्पेशल क्लब में एंट्री

इस विकेट के साथ ही शाहीन अफरीदी बतौर पाकिस्तानी कप्तान मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले इतिहास के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में यह कारनामा केवल दो महान कप्तानों ने किया था.

वसीम अकरम (1993): बतौर कप्तान वसीम अकरम ने दिसंबर 1993 में जिम्बाब्वे के खिलाफ कराची वनडे में मैच की पहली ही गेंद पर एंडी फ्लावर को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की थी.

वकार यूनुस (2001): इसके बाद जून 2001 में वकार यूनुस ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले वनडे में पारी की पहली ही गेंद पर मार्कस ट्रेस्कोथिक को बोल्ड मारकर यह कमाल किया था.

अब करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने इन दोनों दिग्गजों के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया है. नई गेंद से तहलका मचाने के लिए मशहूर शाहीन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें मौजूदा दौर का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज माना जाता है, और बतौर कप्तान उनकी यह उपलब्धि हमेशा याद रखी जाएगी.

Advertisement