Shaheen Afridi Ball Tampering Video: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में शाहीन अफरीदी पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लगे. दरअसल, शाहीन अफरीदी का मैच के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. इसमें शाहीन अफरीदी अपनी जूतों की स्पाइक्स से छेड़छाड़ करते दिखाई देते हैं. वीडियो के सामने आने के बाद सवाल खड़े होने लगे कि क्या शाहीन अफरीदी बॉल टेंपरिंग कर रहे हैं.
इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. यह घटना बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान हुई. पाकिस्तानी गेंदबाद शाहीन अफरीदी अपने जूतों से गेंद को नीचे दबाते हुए दिखाई दिए. मैदान पर मौजूद अंपायर ने तुरंत इस पर ध्यान दिया. इसके बाद अंपायर ने गेंद को चेक किया.
क्या शाहीन ने की बॉल टेंपरिंग?
अंपायर ने शाहीन अफरीदी से गेंद ली और ध्यान से उसकी जांच की. उन्होंने यह जांचने की कोशिश की कि क्या गेंद में किसी तरह का बदलाव आया है या नहीं. हालांकि इस जांच में अंपायर को गलत नहीं मिला, जिसके बाद शाहीन को ओवर पूरा करने दिया गया. अब इस वायरल वीडियो को लेकर क्रिकेट के गलियारों से लेकर इंटरनेट पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच बहस जारी है. नीचे देखें वीडियो…
Shaheen ball Tempering o bahi ya Lahore Qalunders nahi 😭pic.twitter.com/XdxFGZh69h
— Sarfraz Gilchrist (@SarfrazCT17) May 11, 2026
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Test Records: विराट कोहली के वो टेस्ट रिकॉर्ड, जिसे देख सचिन भी रह जाते हैं दंग
बॉल टेंपरिंग कोई नया मामला नहीं
क्रिकेट में बॉल टेंपरिंग कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार बॉल टेंपरिंग की घटनाएं सामने आई हैं. साल 2018 का सैंडपेपर स्कैंडल क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में गिना जाता है. इस विवाद में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट का नाम सामने आया था.
मैच का क्या हाल?
मैच की बात करें, तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान पहली इनिंग में 386 रन ही बना पाया. इससे बांग्लादेश को 27 रनों की लीड मिल गई. फिर बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इससे पाकिस्तान को दूसरी पारी में चेज करने के लिए 268 रनों का टारगेट मिला. फिलहाल पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं. अभी पाकिस्तान को जीतने के लिए 149 रनों की जरूरत है. पाकिस्तान के सलमान आगा और सउद शकील क्रीज पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें:-‘वो मुझसे ज्यादा हकदार…’, ईशान किशन की वापसी से डरे थे संजू सैमसन, IPL के बीच बयां किया दर्द