Home > क्रिकेट > तिलक वर्मा-जेमी ओवर्टन में तीखी बहस, क्रिकेटर ने ऋतुराज गायकवाड़ पर लगाया इल्जाम, बोला- उसी से पूछिए…

तिलक वर्मा-जेमी ओवर्टन में तीखी बहस, क्रिकेटर ने ऋतुराज गायकवाड़ पर लगाया इल्जाम, बोला- उसी से पूछिए…

आईपीएल 2026 में वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के दौरान जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं. यह घटना 23 अप्रैल को मुंबई की पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई थी.

By: Satyam Senger | Published: May 5, 2026 7:23:58 PM IST



आईपीएल 2026 में वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के दौरान जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं. यह घटना 23 अप्रैल को मुंबई की पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई थी. विवाद तब शुरू हुआ जब तिलक वर्मा ने गेंद को मिड-विकेट की ओर खेलकर दूसरा रन लेने की कोशिश की. स्ट्राइकर एंड पर लौटते समय उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े जेमी ओवरटन से बचते हुए निकलना पड़ा, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई.
फिर अंपायरों और मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तुरंत मामला शांत कराया. हालांकि मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और गले लगाया. बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के एक इवेंट में एक युवा फैन ने ओवरटन से इस विवाद के बारे में पूछा, जिस पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने इसका जिम्मेदार सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को बताया.
ओवर्टन ने आगे क्या कहा?
ओवरटन ने कहा, “शायद आपके बाद उन्होंने मजाक में अपने साथी खिलाड़ी को छेड़ा. रुतुराज ने कहा, “तिलक ने उसे चौका मारा, तो मैंने कहा, ‘तुम बहुत खराब गेंदबाजी कर रहे हो. तुम्हें यहां नहीं होना चाहिए, तुम्हें घर चले जाना चाहिए.’ इससे वह गुस्सा हो गया और उसने तिलक से कुछ तीखी बातें कहीं, जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई.
गायकवाड़ क्या बोले?
गायकवाड़ ने आगे कहा, “वह इंग्लैंड से है, इसलिए बहुत ‘अच्छे शब्द’ इस्तेमाल करता है.” ओवरटन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, क्योंकि टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. आठ मैचों में इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने 10 विकेट हासिल किए हैं. मुंबई के खिलाफ रीमैच में भी उनका तिलक वर्मा के साथ एक और तीखा पल देखने को मिला, जब उनकी तेज गेंद तिलक के हाथ पर लगी और उनकी रिस्टबैंड टूट गई.

Tags:
Advertisement