RR VS SRH Ipl 2026: आज IPL 2026 में राजस्थान रॉयल और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के लिए मैदान पर उतरे हैं. दोनों के बीच यह मुकाबला जयपुर के मैदान पर खेला जा रहा है. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी कर अपनी धमाकेदार पारी खत्म कर दिया है. आज के मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी धमाकेदार पारी से कमाल कर दिखाया है. उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक जड़ क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है.
शुरूआत से ही आक्रमक अंदाज
दरअसल, वैभव अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. उनकी बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर भी दबाव बनना शुरू हुआ. वैभव ने चौकों-छक्कों की बारिश कर विपक्षी टीम के लिए एक बड़ा चेज दिया है. इस धमाकेदार शतक के साथ वैभव ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. कम गेंद में शतक बनाना आईपीएल के इतिहास में कुछ ही चुनिंदा खिलाड़ी कर पाए हैं.
गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती
मैच के दौरान विपक्षी टीम के गेंदबाज पूरी तरह लाचार नजर आए. वैभव के हर शॉट टाइमिंग का बेहतरीन मेल दिखाई दिया. उनकी उस शानदार पारी के कारण टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया. जिससे टीम को जितने में काफी मदद मिलेगी. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हर शॉट पर खूब तालियां बजाईं. कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन भविष्य में और बेहतरीन प्रदर्शन के संकेत दे रही है.