Home > क्रिकेट > RJ Mahvash: तलाक के वक्त संभाला, इंटरनेट पर सुने ताने… फिर क्यों चहल से टूटा RJ महवश का रिश्ता?

RJ Mahvash: तलाक के वक्त संभाला, इंटरनेट पर सुने ताने… फिर क्यों चहल से टूटा RJ महवश का रिश्ता?

RJ Mahvash Yuzvendra Chahal Rumours: आरजे महवश ने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. महवश ने बताया कि वे चहल की अच्छी दोस्त हैं. उनका रिश्ता से दोस्ती से बढ़कर नहीं है.

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 18, 2026 12:42:40 PM IST



RJ Mahvash Yuzvendra Chahal Rumours: भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पिछले साल धनश्री वर्मा के साथ युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ था. इसके बाद युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का नाम आरजे महवश से जुड़ा था. उन दोनों के बीच रोमांस की खबरें सामने आने लगीं थी, लेकिन उन दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की. चहल और महवश एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते रहे, लेकिन जनवरी में उनकी दोस्ती का रिश्ता भी टूट गया.

दरअसल, चहल और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. इसके बाद उन दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी थीं. हालांकि फिर भी चहल और महवश ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया. अब कुछ महीनों बाद आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

महवश का चहल के साथ क्यों टूटा रिश्ता?

आरजे महवश (RJ Mahvash) ने पिंकविला के पॉडकास्ट चैनल पर बातचीत चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. महवश ने कहा, ‘लोगों को छोटी-छोटी बातों पर हंगामा करने की आदत होती है. जब आप खुद इस दौर से गुजरते हैं, तो यह कोई बड़ी बात नहीं लगती है.’ आरजे महवश ने आगे कहा कि जैसे दो दोस्तों के बीच बहस हुई और उन्होंने एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर दिया. बात वहीं खत्म हो जाती है.’

महवश ने आगे कहा, ‘असल में जब आप अपने दोस्तों के साथ बेझिझक होकर बेतुकी बातें कर सकते हैं, तो आपको उनको लेकर कोई शिकायत भी नहीं रखना चाहिए. इसलिए मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं दूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी. इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है.’

क्या दोस्ती से बढ़कर था रिश्ता?

पॉडकास्ट के दौरान आरजे महवश से सवाल किया गया कि चहल के साथ उनका रिश्ता दोस्ती से बढ़कर था. इस पर आरजे महवश ने कहा कि ऐसा कभी नहीं थी. उन्होंने बताया कि वो उनकी बहुत अच्छी दोस्त रही हैं. उस समय (चहल के तलाक के समय) उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी. ऐसे में वह बस यही चाहती थे कि उनका आईपीएल सीजन पूरा हो जाए. वह उनके साथ एक सहारा बनकर खड़ी रही. महवश ने आगे कहा, ‘हम हमेशा उसी तरह मिलेंगे जैसे पहले मिलते थे. मैं निडर होकर उनके साथ खड़ी रहूंगी’.

महवश-चहल के डेटिंग का दावा

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के डेटिंग की अफवाहें पिछले साल शुरू हुईं. उस समय चहल का कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था. इसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान आरजे महवश को लगातार युजवेंद्र चहल की पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लगभग सभी मैचों के दौरान देखा गया था. ऐसे में उनकी डेटिंग की दावा किया जा रहा था. हालांकि अब आरजे महवश ने चहल के साथ अपना रिश्ते के बारे में साफ कर दिया है.

ये भी पढ़ें:- 8 मैच, 7 दावेदार, 3 सीट खाली… प्लेऑफ की रेस में रोमांच जारी, RR की हार के बाद क्या हैं समीकरण?

Advertisement